सालों से फरार चल रहे चार अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा, भेजे गए जेल, अब…

Central Desk

Giridih Arrest : शनिवार को गिरिडीह (Giridih ) जिला पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों (Criminal Cases) में वर्षों से फरार चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। यह जानकारी SP दीपक कुमार शर्मा ने दी ह।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गावां थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव निवासी राजकुमार यादव उर्फ राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले 16 वर्षों से फरार था।

अहिल्यापुर (Ahilyapur) थाना क्षेत्र के तेतरियाटांड़ निवासी सरयू मंडल के वारंटी पुत्र छोटेलाल मंडल को पुलिस ने दबोच लिया। दो अन्य गिरफ्तारियां बेंगाबाद थाना क्षेत्र से हुई हैं।

पुलिस ने कजरो गांव से शमसुद्दीन मियां और बकरीद मियां को गिरफ्तार (Arrest) कर जेल भेज दिया। दोनों अभियुक्त वर्षों से फरार थे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को देखते हुए गिरिडीह पुलिस फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रहा है। ये गिरफ्तारियां उसकी के तहत हुई हैं। यह कार्रवाई का अभियान चलता रहेगा।