Golden Globes 2023 : सितारों ने रेड कार्पेट पर बिखेरा अपना जलवा

Team News Aroma
#image_title

लॉस एंजिलिस: सबसे बड़े वैश्विक सितारे (Global Stars) जिनमें राम चरण, NTR जूनियर, SS राजामौली, जेमी ली कर्टिस, एना डी अरमास और सेलेना गोमेज (Selena Gomez) जैसे नाम शामिल हैं, इन सभी स्टार्स ने 2023 Golden Globes के लिए रेड कार्पेट (Red Carpet) पर अपना जलवा बिखेरा।

Golden Globes 2023 : सितारों ने रेड कार्पेट पर बिखेरा अपना जलवा

हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (Hollywood Foreign Press Association) की सदस्यता में विविधता की कमी के कारण लगभग दो साल के बहिष्कार का सामना करने के बाद इस साल का पहला समारोह, जेरोड कारमाइकल (Jerod Carmichael) द्वारा होस्ट किया गया, जिसमें कई बड़े सितारें शामिल हो रहे हैं।

Golden Globes 2023 : सितारों ने रेड कार्पेट पर बिखेरा अपना जलवा

भारत में लायंसगेट पर प्रसारित होता है Golden Globes

वैराइटी की रिपोर्ट के अनुसार, इस समारोह में भाग लेने वालों में ऑस्टिन बटलर (Austin Butler), स्टीवन स्पीलबर्ग, मिशेल विलियम्स, एना डी अरमस, आन्या टेलर-जॉय, जेमी ली कर्टिस, मिशेल योह, केविन कॉस्टनर, शेरिल ली राल्फ, जूलिया गार्नर, जेना ओर्टेगा, कैली कुओको, जेसिका चैस्टेन (Jessica Chastain) और जेरेमी एलेन व्हाइट शामिल हैं।

Golden Globes 2023 : सितारों ने रेड कार्पेट पर बिखेरा अपना जलवा

मूल गीत नामांकित रिहाना और टेलर स्विफ्ट भी संभावित उपस्थित हो सकते हैं।

भारत में गोल्डन ग्लोब्स लायंसगेट (Lionsgate) पर प्रसारित होता है। भारतीय अभिनेता एनटी. रामा राव जूनियर ने गोल्डन ग्लोब्स रेड कार्पेट पर चश्मे के साथ एक काले रंग का टक्सीडो पहना था।

उनके ‘RRR’ के सह-कलाकार राम चरण ने भी गोल्डन ग्लोब्स के रेड कार्पेट पर काले रंग का सूट पहना था।

Golden Globes 2023 : सितारों ने रेड कार्पेट पर बिखेरा अपना जलवा

 

‘RRR’ के फिल्मकार अपनी पत्नी के साथ भारतीय परिधान में रेड कार्पेट पर

‘RRR’ के फिल्मकार एस.एस. राजामौली अपनी पत्नी के साथ भारतीय परिधान में रेड कार्पेट पर दिखे, उन्होंने इस दौरान की एक तस्वीर ट्वीट की और कैप्शन दिया, “यहां आकर खुशी हुई।”

जेमी ली कर्टिस फ्लोर लेंथ लेस केप के साथ ब्लैक गाउन में शाही अंदाज में लग रही हैं।

क्विंटा ब्रूनसन (Quinta Brunson) रेड कार्पेट पर ब्लैक और पिंक मरमेड गाउन में दिखी। डेजी एडगर-जोन्स गोल्डन ग्लोब्स रेड कार्पेट पर एक लेस गाउन में अचंभित करती हैं।

Golden Globes 2023 : सितारों ने रेड कार्पेट पर बिखेरा अपना जलवा

लौवरने कॉक्स सोने के गहनो के साथ एक नीले रंग की गाउन में दिखी।

‘बेन्सडे’ के निर्माता टिम बर्टन ने काले रंग के सूट को मैचिंग स्काफ और चश्मे के साथ दिखे। किम मॉर्गन और गुइलेर्मो डेल टोरो ने गोल्डन ग्लोब्स रेड कार्पेट पर एक साथ पोज दिए।

सुपरमॉडल हेइडी क्लम गोल्डन ग्लोब्स के रेड कार्पेट पर चमकीले सिल्वर गाउन में जलवा बिखेर रही हैं।