Dhansu Mobiles are coming from many Companies: अगर आप नया स्मार्टफोन (Smartphone) खरीदना चाहते हैं तो साल 2024 का अंतिम महीना यानी दिसंबर आपको खुशखबरी देने वाला है।
इस माह कई कंपनियों के धांसू मोबाइल मार्केट में आ रहे हैं। मोस्ट-अवेटेड स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं। Vivo, IQ और Redmi जैसी कंपनियां अपने नए डिवाइसेज से पर्दा उठाने के लिए तैयार हैं।
Vivo अपनी Vivo X200 Series और iQOO 13 Series को लॉन्च करेगी। iQ 13 में क्वालकॉम का सबसे फास्ट चिपसेट है जबकि Vivo X200 सीरीज में मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है।
वहीं Redmi इस महीने अपनी बजट Redmi Note 14 Series को लॉन्च करने की तैयारी में है। दिसंबर में मचेगी धूम, गदर काटने आ रहे Redmi, Vivo और iQOO 13 के स्मार्टफोन्स
3 दिसंबर को लॉन्च होगा iQOO 13
iQ 13 Smartphone 3 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। अक्टूबर के आखिर में लॉन्च हुए चीनी मॉडल की तुलना में भारतीय वेरियंट में कुछ अलग स्पेसिफिकेशन्स दिए गए हैं।
दोनों वेरियंट में पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप ( Qualcomm Snapdragon 8 Elite chip) है। भारतीय ग्राहकों को बैटरी क्षमता और कलर वेरियंट में बदलाव दिखेगा।
आईक्यू 13 लीजेंड एडिशन
भारत में IQ 13 स्मार्टफोन ग्रे और लीजेंड एडिशन (Gray and Legend Edition) में उपलब्ध कराया जाएगा। IQ 13 लीजेंड एडिशन को BMW M Motorsport के साथ साझेदारी में पेश किया जाएगा और इसमें एक एक्सक्लूसिव व्हाइट फिनिश मिलेगी। खास बात है कि IQ इस प्रीमियम डिजाइन के लिए चार्ज नहीं करती है।
वहीं Nardo Gray एक नया एडिशन है जो इंटली के रेस ट्रैक से प्रेरित है। इसके अलावा भारतीय वेरियंट में एक और फर्क बैटरी साइज़ का है। भारतीय वेरियंट में 6000mAh बड़ी बैटरी दी गई है जबकि चीनी मॉडल में 6150mAh बड़ी बैटरी मिलती है।
सभी स्पेसिफिकेशन्स ओरिजिनल वेरियंट के
भारतीय वेरियंट में बाकी सभी स्पेसिफिकेशन्स ओरिजिनल वेरियंट वाले ही हैं। iQOO 13 में 6.82 इंच बड़ी 2K (1440 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स है।
यह फोन Android 15 पर चलता है और इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। डिवाइस में 120W फास्ट चार्जिंग और IP69 रेटिंग दी गई है।
9 दिसंबर को आ रही Redmi Note 14 series
Redmi note 14 सीरीज को भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Redmi Note 14, Note 14 Pro और Note 14 Pro Plus स्मार्टफोन्स दिए गए हैं।
इन स्मार्टफोन्स को चीन में आकर्षक फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा चुका है। और अब भारत में दिसंबर 2024 में ये फोन्स एंट्री को तैयार हैं। शाओमी ने पहले ही हैंडसेट की कीमत में इजाफा किे जाने के संकेत दे दिए हैं।
6.67 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले
Redmi Note 14 Pro और Pro Plus स्मार्टफोन में 6.67 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है।
Redmi के इस फोन की डिस्प्ले, डॉल्बी विज़न, HDR10+ सपोर्ट दिया गया है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 है। Redmi Note 14 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्ट्रा स्मार्टफोन है। रेडमी नोट 14 प्रो प्लस में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर है।
50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
कैमरे की बात करें तो Redmi Note 14 Pro स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिए गए हैं।
Redmi Note 14 Pro Plus में 50 मेगापिकस्ल OIS प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 50 मेगापिक्सल टेलिफोटो लेंस मिलते हैं। इन दोनों फोन्स में 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे दिए गए हैं।
प्रो वेरियंट को पावर देने के लिए 5500mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं प्रो प्लस में 6200mAh की बैटरी है जो 90W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
बेस Redmi Note 14 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा चिप और 5100mAh बड़ी बैटरी दी गई है। इन सभी Redmi phones में Android 14 बेस्ड HyperOS दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6, IP68 रेटिंग और डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।
फोटोग्राफी पर मेन फोकस
Vivo X200 सीरीज को 12 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। Vivo X100 Series के अपग्रेडेड वेरियंट Vivo X200, X200 Pro व X200 Pro Mini को चीन में लॉन्च किया जा चुका है।
भारत में Vivo X200 और Vivo X200 Pro वेरियंट लॉन्च किए जाएंगे। Vivo X200 सीरीज को खासतौर पर फोटोग्राफी पर फोकस रखकर लॉन्च किया गया है। हाई-एंड Vivo X200 Pro में पावरफुल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें अपर्चर एफ/1.57 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 200 मेगापिक्सल Zeiss APO टेलिफोटो और Aperture F/2.0 के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर हैं।
मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट
वहीं Vivo X200 स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX921, 50 मेगापिक्सल IMX882 टेलिफोटो और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस दिए गए हैं।
Vivo X200 Pro Mini में 50 मेगापिक्सल वाइड, टेलिफोटो (3x) और अल्ट्रावाइड सेंसर मिलते हैं। Vivo के इन तीनों मॉडल्स में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट दिया गया है। X200 प्रो को पावर देने के लिए 6000mAh बैटरी, एक्स200 में 5800mAh बैटरी और Mini वेरियंट में 5700mAh बैटरी उपलब्ध कराईगई है।