Latest NewsझारखंडGood News! चेन्नई में इलाजरत शिक्षा मंत्री के इस दिन लौटने की...

Good News! चेन्नई में इलाजरत शिक्षा मंत्री के इस दिन लौटने की संभावना, स्वास्थ्य में तेजी से हो रहा सुधार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में फेफड़ा प्रत्यारोपण होने के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। चेन्नई से महतो के दिसम्बर माह में वापस रांची लौट आने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह फेफड़ा प्रत्यारोपण के बाद उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। डॉक्टरों ने अभी उन्हें आइसीयू में दो सप्ताह आराम करने को कहा है।

मंत्री के करीबियों ने बताया है कि प्रत्यारोपण के बाद लगातार उनके सेहत में सुधार हो रहा है। उनका कोरोना टेस्ट पहले ही निगेटिव आ चुका है, लेकिन इस बीच कुछ और स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

मंत्री महतो के इलाज के लिए राज्य सरकार की ओर से पूरी मदद की जा रही है।जगरनाथ महतो के इलाज में 70 लाख रुपये से अधिक का खर्च होने की बात कही जा रही है, जिसका पूरा जिम्मा हेमंत सरकार ने लिया है।

रांची में हालत में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर एयर एंबुलेंस से चेन्नई स्थित एमजीएम अस्पताल भेजा गया था। उनके भर्ती होने के दो सप्ताह में ही डोनर मिल गया। डोनर मिलने के साथ ही डॉक्टरों की टीम ने बिना देर किये उनका सफल प्रत्यारोपण किया।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...