सरकार ने युवाओं को सपने दिखाकर तोड़ा, मोर्चा के कार्यकर्ता उसे उजागर करें: दीपक प्रकाश

News Aroma Media
3 Min Read

रांची: भाजपा के झारखंड इकाई की ओर से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षो की पहली परिचात्मक बैठक सोमवार को हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड युवा राज्य है।

युवा मोर्चा राज्य के युवाओं की आवाज बने।

उन्होंने कहा कि जिनको जो नया दायित्व मिला है उन्हें उनका दायित्व बोध होना आवश्यक है।

केंद्र की मोदी सरकार ने युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिये सार्थक पहल शुरू की है।

- Advertisement -
sikkim-ad

नई शिक्षा नीति, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया ने युवाओं के लिये नए अवसर खड़े किए हैं।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जनता के बीच पहुँच कर केन्द्र सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगो को लाभ दिलवाने का काम करे।

भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर समाज के बीच कार्य करता है, जब भी देश को कोई आंख दिखाता है तब तब युवा मोर्चा देश के सामने ढाल कि तरह खडा होता हैं।

उन्होंने नई समिति को बधाई एवम शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जिस प्रकार से युवाओं को सपने दिखाकर उसे तोड़ा है उसे मोर्चा के कार्यकर्ता उजागर करे।

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सामूहिकता ही हमारे पार्टी कि कार्यपद्धति है, जिसके माध्यम से अनुशासित तरीके से कार्यकर्त्ता राष्ट्र हित मे निरंतर  कार्य करते हैं।

आने वाले समय में संगठन के संरचना को मजबूती प्रदान करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित युवाओं को पार्टी से जोड़े युवा मोर्चा।

भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी विनय जायसवाल ने कहा कि देश के लिए जिस तरह से क्रांतिकारियो ने एक नया सवेरा दिया।

उसी तरह युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता देश और समाज के लिए विषम परिस्थितियों मे भी डटे रहे।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि एक नए जोश और जुनून के साथ युवा मोर्चा की टीम राज्य के युवाओं के हक के लिए सदैव तत्पर है।

आने वाले समय मे संगठन मे युवा मोर्चा के माध्यम से युवाओं के सहभागिता को बूथ स्तर पर और बढ़ाया जाएगा।

मौके पर भाजयुमो के प्रदेश के सभी पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी उपस्थित थे।

Share This Article