Latest NewsUncategorizedसरकार का तोहफा : 18 से 60 साल के सभी नागरिकों को...

सरकार का तोहफा : 18 से 60 साल के सभी नागरिकों को मुफ्त मिलेगी बूस्टर डोज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से अगले 75 दिनों तक 18 से 60 आयु वर्ग के सभी नागरिकों को मुफ्त में बूस्टर डोज (Booster Dose) दी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में आज केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस निर्णय को मंजूरी प्रदान की गई।

मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 15 जुलाई से अगले 75 दिनों के लिए एक विशेष अभियान तहत सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुफ्त बूस्टर डोज दी जाएगी।

दिल्ली समेत कुछ राज्यों ने अपने यहां बूस्टर डोज की हुई है मुफ्त

ठाकुर ने बताया कि देश में अब तक कोरोना रोधी टीके की 199 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। इसमें से 181 करोड़ नागरिक 18 साल से ऊपर हैं। यानि एक बड़ी आबादी को केन्द्र सरकार (central government) के इस फैसले से लाभ मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि 60 साल से ऊपर, फ्रंट लाइन वर्कर और स्वास्थ्यकर्मी निशुल्क बूस्टर डोज ले सकते हैं। वहीं दिल्ली समेत कुछ राज्यों ने अपने यहां बूस्टर डोज मुफ्त की हुई है।

spot_img

Latest articles

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

सरायकेला में अवैध शराब पर छापा, 20 लीटर महुआ जब्त, 400 किलो जावा नष्ट

Illicit Liquor Raided in Seraikela : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग...

खबरें और भी हैं...