गुमला‎ में नाबालिग‎ लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन को जेल

घटना के संबंध में थानेदार‎ ने बताया कि तीन युवक अपना‎ चेहरा रुमाल से ढक कर बाइक से‎ पीड़िता के घर आए थे और घर में‎ अकेला पाकर उसके साथ तीनों ने‎ सामूहिक दुष्कर्म किया था

News Aroma Media
3 Min Read

गुमला‎: गुमला‎ सुरसांग थाना (Gumla Sursang Police Station) क्षेत्र में एक नाबालिग‎ लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) की‎ पुलिस ने घटना में शामिल तीन‎ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज‎ दिया है।

घटना के संबंध में थानेदार‎ ने बताया कि तीन युवक अपना‎ चेहरा रुमाल से ढक कर बाइक से‎ पीड़िता के घर आए थे और घर में‎ अकेला पाकर उसके साथ तीनों ने‎ Gang Rape किया था।

विपिन कुमार‎ सिंह की जान पहचान पीड़िता के‎ मौसी से थी

जिसके‎ बाद गुमला SP के निर्देश पर‎ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बसिया‎ व चैनपुर के नेतृत्व में एक छापेमारी‎ टीम का गठन किया गया। साथ ही‎ मानवीय व तकनीकी सूचना के‎ आधार पर घटना में शामिल एक‎ संदिग्ध व्यक्ति विपिन कुमार सिंह‎ (Vipin Kumar Singh) का पता चला।

जिससे पूछताछ के‎ क्रम में पता चला कि विपिन कुमार‎ सिंह की जान पहचान पीड़िता के‎ मौसी से थी। इसलिए वह पीड़िता‎ को भी जानता था। वहीं पीड़िता को‎ जबरदस्ती दबाव देकर अपने साथ‎ रखना चाहता था।

लेकिन पीड़िता के‎ द्वारा इंकार करने की बात करने पर‎ वह अपने दोस्तों के साथ मुंह पर‎ रुमाल बांधकर आता था और‎ पीड़िता को डराता धमकाता था।‎ इस घटना के लगभग एक महीना‎ पूर्व विपिन पीड़िता के घर में रात में‎ घुसा था।

- Advertisement -
sikkim-ad

निशानदेही पर एक‎ लाल रंग का होंडा शाइन बाइक भी‎ जब्त की गई

विपिन और उसके दोस्तों‎ के द्वारा पीड़िता को घर में अकेला‎ पाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना‎ को अंजाम दिया गया था।

वही‎ गिरफ्तार कर जेल भेजे गए‎ आरोपियों में सुरसांग थाना अंतर्गत‎ नचल गांव निवासी 19 वर्षीय‎ विपिन कुमार सिंह पिता कृष्णा‎ सिंह, सालया कोना निवासी 19‎ वर्षीय विकास मुंडा पिता चतुर मुंडा‎ और 26 वर्षीय रमेश मुंडा पिता‎ बीरबल मुंडा शामिल है।

वही‎ अभियुक्त की निशानदेही पर एक‎ लाल रंग का होंडा शाइन बाइक (Honda Shine Bike) भी‎ जब्त की गई है। छापामारी दल में‎ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी‎ बसिया विकास आनंद लागोरी,‎ चैनपुर अंचल निरीक्षक बैजू उरांव,‎ सुरसांग थाना प्रभारी देव प्रताप‎ प्रधान, सुखराम, गफ्फार अंसारी‎ सहित सशस्त्र बल के जवान‎ शामिल थे।‎

Share This Article