प्रेग्नेंसी से खुश नेहा कक्कड़ का नया गाना आया ख्याल रखया कर

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

मुंबई: गायिका नेहा कक्कड़ ने शनिवार को अपनी प्रेग्नेंसी का जश्न मनाने के लिए एक नए गीत की घोषणा की।

उनका नया गीत ख्याल रखया कर 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

इस गीत की घोषणा नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा के एक दिन बाद की।

शुक्रवार को नेहा ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि वह अपने पति गायक रोहनप्रीत सिंह के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।

नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें उनका बेबी बंप साफतौर पर नजर आ रहा है।

- Advertisement -
sikkim-ad

इस साल अक्टूबर में नेहा-रोहनप्रीत शादी के बंधन में बंध गए थे।

ख्याल रखया कर के वीडियो में नेहा को पति रोहनप्रीत के साथ दिखाया गया है। इस गीत के बोल बब्बू ने लिखे हैं, जबकि इसे कंपोज रजत नागपाल ने किया है।

Share This Article