हजारीबाग से चोरी गई भगवान बुद्ध की मूर्तियों में एक रांची में राजनेता के घर मिली, पुलिस जल्द करने वाली है खुलासा

News Aroma Media
2 Min Read

रांची: झारखंड के हजारीबाग से खुदाई में मिली भगवान बुद्ध की दो मूर्तियां पिछले हफ्ते चोरी हो गई थीं। अब इनमें से एक मूर्ति राजधानी रांची से बरामद हुई हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक राजनीतिक दल के सदस्यई के घर से मूर्ति बरामद की है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसए आज शाम को प्रेस कांफ्रेंस के जरिए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे सकती है।

बैग में छिपाकर बाइक से रांची पहुंचाई मूर्तियां

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए शख्सह ने पुलिस से कहा कि उसने पूजा के लिए मूर्ति मंगवाई थी।

- Advertisement -
sikkim-ad

हजारीबाग से चोरों ने बैग में छिपाकर बाइक से मूर्ति को रांची पहुंचाया था।

झारखंड पुलिस फिलहाल इस बारे में ज्याीदा कुछ नहीं बता रही है लेकिन सम्भाकवना है कि शाम तक इस सिलसिले में प्रेस कांफ्रेंस हो सकती हे।

मूर्ति चोरी का लिंक बिहार से भी होना बताया जा रहा है। मुख्य‍ आरोपी झाझा का रहने वाला है।

बौद्ध धर्मावलंबियों व पुरातत्व प्रेमियों के लिए मूर्तियां बहुत महत्वपूर्ण

रांची से मिली मूर्ति का बौद्ध धर्मावलंबियों और पुरातत्व प्रेमियों के लिए बड़ा महत्वल है।

भारतीय पुरातत्व संरक्षण विभाग की ओर से बहोरनपुर में खुदाई में मिली भगवान बुद्ध की दो मूर्तियां पिछले हफ्ते रात में चोरी हो गईं थीं।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, पटना के डायरेक्टर राजेंद्र देवरी ने बताया था कि सुबह छह बजे उन्हें बहोरनपुर में खुदाई स्थल पर तैनात जवानों ने सूचना दी कि वहां पर खुदाई में मिली भगवान बुद्ध की दो प्रतिमाएं, जो एक-दूसरे के ऊपर जुटी थीं और एक दीवार से चिपकी हुई थीं, गायब हैं।

पांच पुलिसवाले किए गए हैं सस्पेंड

मामले में हजारीबाग के एसएसपी कार्तिक एस ने इस बारे में कहा था कि मूर्ति चोरों को जल्द बेनकाब किया जाएगा।

उन्होंने वहां सुरक्षा में तैनात पांच पुलिसकर्मियों को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। साथ ही क्राउड फोर्स को लगा दी थी।

Share This Article