प्रेम विवाह के बाद हजारीबाग की लड़की की मुंबई में हत्या, पति गिरफ्तार

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh girl murdered in Mumbai: हजारीबाग के न्यू एरिया में पंचमुखी मंदिर के पास रहने वाले राजेश मेहता की 24 वर्षीय नवविवाहिता पुत्री वर्षा कुमारी की मुंबई में हत्या कर दी गई।

मामले में पिता के आवेदन पर पति मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पिता का आरोप है कि मनीष कुमार उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था।

पिता राजेश मेहता के आवेदन पर कोपर खैरणे थाना नवी मुंबई में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। इसके बाद उक्त मामले पर कार्रवाई करते हुए नवी मुंबई पुलिस ने वर्षा के पति मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मनीष कुमार पिता दयानंद प्रसाद दांगी मुख्य रूप से चौपारण के बसरिया का रहने वाला है।

क्या है पूरा मामला ?

पिता राजेश मेहता ने नवी मुंबई पुलिस को भेजे गए आवेदन में बताया है कि इसी साल 10 मार्च को उन्होंने अपनी बेटी वर्षा का प्रेम विवाह चौपारण के मनीष कुमार गुप्ता को हैसियत के हिसाब से नकद और उपहार देकर की थी।

2-3 महीने तक सब ठीक रहा। बाद में 10 लाख नकद और चार चक्का गाड़ी की मांग की जाने लगी। इसको लेकर उन्होंने परिजनों से बात भी की थी। परिजनों ने किसी तरह का दबाव नहीं देने का आश्वासन भी दिया।

लेकिन फिर भी वही रवैया हो गया। इस कारण से बेटी चौपारण ससुराल में नहीं रह रही थी। इसके अलावा यह भी बताया गया कि 10 जून को दामाद मनीष यह कहकर कि उनकी नौकरी मुंबई में लग गयी है बेटी को विदा कराकर ले गए। 16 जुलाई दामाद ने 50 हजार की मांग की। जिसे ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया था।

22 सितंबर को बेटी ने सुबह आठ बजे बताया कि दामाद ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया है। वे लोग जब फोन करने लगे तो दामाद का फोन बंद था।

पुलिस को फोन किया तो पता चला कि उनकी बेटी की मौत हो गयी। जिसके बाद पिता ने दामाद मनीष के साथ साथ ससुर दयानंद प्रसाद दांगी, दिव्या देवी, सतीश कुमार को हत्या का आरोपी बनाया है।

Share This Article