हजारीबाग : बरही में कोलकाता के तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 13 घायल

इस हादसे में 13 यात्री घायल हो गए, घायलों में पांच लोगों को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के करियातपुर में एक बस अनियंत्रित (Bus Accident) होकर पलट गई। बस सवार 13 लोग घायल हुए हैं। सभी यात्री खतरे से बाहर हैं।

बताया गया कि कोलकाता से वृंदावन जा रही श्रद्धालुओं बस (Devotees Bus) में 56 यात्री सवार थे। जिले के बरही थाना क्षेत्र के करियातपुर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हजारीबाग : बरही में कोलकाता के तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 13 घायल-Hazaribagh: Kolkata pilgrims bus overturns in Barhi, 13 injured

स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बाहर निकाला

इस हादसे में 13 यात्री घायल हो गए। घायलों में पांच लोगों को हजारीबाग सदर अस्पताल (Sadar Hospital) रेफर कर दिया गया है। सभी लोग खतरे से बाहर बताए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बाहर निकाला। हजारीबाग SP मनोज रतन (SP Manoj Ratan) चौथे ने बताया कि एक बस दुर्घटनाग्रस्त (Crashed) हुई है। बस में 56 यात्री सवार थे। इस हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं।

Share This Article