हजारीबाग में पत्थर से कूच कर हत्या

News Aroma Media

हजारीबाग: चौपारण प्रखंड मुख्यालय से 26 किमी दूर झारखंड-बिहार सीमा के सीमावर्ती ढांढर नदी के मुहाने उग्रवादियों के गढ़ भगहर में मंगलवार को एक व्यक्ति की पत्थर से सिर कूच कर हत्या कर दी गई।

मृतक 60 वर्षीय रामविलास भुइयां पुत्र दुकानी भुइयां ग्राम अम्बातरी का रहने वाला था। परसातरी के ढाढ़र नदी स्थित श्मशान घाट पर उसकी हत्या कर दी गई।

शव कुछ लोगों ने श्मशान घाट में मंगलवार को देखा। ग्रामीणों की सूचना पर उच्च अधिकारियों को जानकारी देकर थाना प्रभारी स्वपन महतो पुलिस जवानों घटना पहुंच कर मामले जानकारी और शव को कब्जे में ले लिया।