दो गो तस्करों को ग्रामीणों ने दबोचा, दो गायों को ले जा रहे थे वैन में, पुलिस को सौंपा

News Aroma Media
1 Min Read

हजारीबाग : रविवार को ग्रामीणों ने दो गो तस्करों (Cow Smugglers) को दबोच लिया। वे एक ओमनी वैन में दो गायों को चोरी से लड़ कर ले जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही खबर आज की तरह चारों तरफ फैल गई और ग्रामीण एकत्रित हो गए।

तस्करों को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। मामला हजारीबाग के बड़कागांव का है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर बड़कागांव थाना ले आई। दोनों पर मामला दर्ज करते जेल भेज दिया।

आसपास के लोगों के सहयोग से गायों को कराया मुक्त

बताया जाता है कि ग्रामीणों ने पीछा करते हुए कोयलंग परेवातरी में दोनों तस्कर को पकड़ा। पहले आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों गायों को मुक्त कराया गया।

उस वैन में एक ड्राइवर मुदस्सिर अहमद (Mudassir Ahmed) (35 वर्ष) और दूसरा मोहम्मद दानिश रजा (28 वर्ष) थे। दोनों ग्राम बलिया थाना बड़कागांव के हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply