Latest Newsहेल्थलिवर डैमेज के संकेत : इन लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता...

लिवर डैमेज के संकेत : इन लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Signs of Liver Damage: शरीर का लिवर हमारे स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो पाचन प्रक्रिया से लेकर शरीर की सफाई तक कई काम करता है। लेकिन गलत खान-पान और खराब Lifestyle के चलते Fatty Liver और लिवर डैमेज की समस्या तेजी से बढ़ रही है।

शरीर लिवर की खराबी के संकेत पहले ही देना शुरू कर देता है, जिन्हें पहचानना बेहद जरूरी है।

Liver Damage के संकेत

1. पीलिया (Jaundice)

अगर आपकी त्वचा और आंखों में पीलापन नजर आ रहा है, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। यह लक्षण लिवर की गंभीर बीमारियों में से एक है, जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

2. भूख की कमी

लिवर की खराबी के कारण भूख कम लगने लगती है और थोड़ा सा खाने पर भी पेट भारी महसूस होता है। कई बार खाने के बाद जी मचलाना और उल्टी जैसा महसूस होना भी लिवर की गड़बड़ी की ओर इशारा करता है।

3. यूरिन और मल में बदलाव

लिवर की खराबी में यूरिन का रंग गहरा पीला हो जाता है, जबकि मल का रंग हल्का या भूरे रंग का हो सकता है।

4. पेट में दर्द और सूजन

लिवर खराब होने पर पेट के ऊपरी हिस्से, खासकर दाहिनी तरफ दर्द महसूस होता है। इसके अलावा पेट में सूजन की समस्या भी हो सकती है।

5. कमजोरी और थकान

लिवर सही से काम न करने पर शरीर में बिना किसी मेहनत के ही थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है।

6. त्वचा पर खुजली

अगर आपकी त्वचा में बिना किसी कारण के खुजली हो रही है, तो यह लिवर की बीमारी का संकेत हो सकता है।

डॉक्टर से कब लें सलाह

अगर आप इनमें से कोई भी लक्षण महसूस कर रहे हैं, तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लें। लिवर की बीमारियां जैसे हेपेटाइटिस, फैटी लिवर या सिरोसिस गंभीर हो सकती हैं। सही समय पर जांच और इलाज से लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

spot_img

Latest articles

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

हम बंगाल में भी एनडीए सरकार बनायेंगे : चिराग पासवान

पटना : लोजपा (रा) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दावा किया है...

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

खबरें और भी हैं...