गूंथे हुए आटे को फ्रिज में रखने वाले हो जाएं सावधान! आपकी एक गलत आदत पूरे परिवार को करेगी बीमार

दौड़ भाग से भरे जीवनशैली में आजकल अधिकतर लोग Shortcut या आसान रास्ता अपनाना चाहते हैं। सुबह-सुबह ऑफिसर, कॉलेज और स्कूल की दौड़ भाग में नाश्ता बनाने का टाइम ही नहीं मिलता।

Digital Desk

Those who keep Kneaded dough in the Fridge, be Careful! : दौड़ भाग से भरे जीवनशैली में आजकल अधिकतर लोग Shortcut या आसान रास्ता अपनाना चाहते हैं। सुबह-सुबह ऑफिसर, कॉलेज और स्कूल की दौड़ भाग में नाश्ता बनाने का टाइम ही नहीं मिलता।

इसी कारण अधिकतर लोग रात में ही आटा गूथ कर या रात का बच्चा हुआ आटा (Flour) फ्रिज में रख देते हैं। और फिर सुबह उठकर फ्रिज में रखे हुए आटे की रोटियां बनाते हैं। परन्तु यह एक गलत आदत है। ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकता है।

फ्रिज में आटा रखने के दुष्प्रभाव

० दरअसल फ्रिज में रखने से आटे में बैक्टीरिया पनप सकते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। फ्रिज की ठंडक बैक्टीरिया को मारती नहीं है।

० फ्रिज में रखने से आटे में मौजूद विटामिन और मिनरल्स खराब हो सकते हैं जिससे आटे का पोषक मूल्य कम हो जाता है।

विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपको आटा फ्रिज में रखना ही है, तो उसे 6-7 घंटे से ज्यादा समय तक ना रखें। आटे में कई प्रकार के रसायन पाए जाते हैं। आटे को लंबे समय तक फ्रिज में रखने से ये रसायन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। साथ ही, फ्रिज की हानिकारक किरणें और गैसें आटे में समा जाती हैं, जो आटे के स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छी नहीं होतीं।

स्वाद में कमी आटे में मौजूद ग्लूटेन फ्रिज में रखने से क्षतिग्रस्त हो सकता है जिससे रोटियां सख्त और गुठली बन सकती हैं। फ्रिज में रखे आटे से बनी रोटियां जल्दी खट्टी हो सकती हैं और स्वाद में अंतर आ सकता है।

फूड पॉइजनिंग समेत कई बीमारियों का खतरा

पेट संबंधित समस्याएं Refrigerator में रखने से आटे में बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं जो फूड पॉइजनिंग का कारण बनते हैं। इससे पेट दर्द, उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

फ्रिज में रखे आटे के गुण बिगड़ते हैं जिससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। कब्ज, Acidity जैसी समस्याएं हो सकती हैं। फ्रिज में रखे आटे में एलर्जेन बढ़ सकते हैं जो आंतों में सूजन का कारण बनते हैं।

x