पेट फूलने की समस्या से परेशान? अपनाएं ये 7 सरल उपाय और पाएं राहत

क्या आपको भी कुछ भी खाने के बाद पेट (Stomach) भारी और असहज महसूस होता है? यह Bloating की समस्या हो सकती है, जो पाचन तंत्र से जुड़ी एक आम परेशानी है।

Central Desk

Tips to get Rid of Stomach Fullness: क्या आपको भी कुछ भी खाने के बाद पेट (Stomach) भारी और असहज महसूस होता है? यह Bloating की समस्या हो सकती है, जो पाचन तंत्र से जुड़ी एक आम परेशानी है।

इसे दूर करने के लिए आप घर पर ही कुछ आसान नुस्खे आजमा सकते हैं। यहां हम आपके लिए Lifestyle कोच रेणु रखेजा द्वारा बताए गए कुछ उपाय साझा कर रहे हैं:

1. पिपरमिंट टी:

पेट फूलने की समस्या से परेशान? अपनाएं ये 7 सरल उपाय और पाएं राहत HEALTH NEWS Troubled by the problem of flatulence? Adopt these 7 simple measures and get relief

पिपरमिंट टी Bloating को दूर करने में बेहद प्रभावी होती है। पिपरमिंट की पत्तियों को पानी में 10 मिनट के लिए उबालें और इसे पीएं। यह आपकी गट Muscles को रिलैक्स करता है और गैस की समस्या को भी कम करता है।

2. अदरक की चाय:

अदरक पाचन क्रिया को तेज बनाता है और सूजन को कम करता है। अदरक के कुछ ताजे टुकड़ों को पानी में 10 मिनट के लिए उबालें और चाय के रूप में सेवन करें।

3. कैमोमाइल टी:

पेट फूलने की समस्या से परेशान? अपनाएं ये 7 सरल उपाय और पाएं राहत HEALTH NEWS Troubled by the problem of flatulence? Adopt these 7 simple measures and get relief

कैमोमाइल टी अपने सूदिंग गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसे पीने से पेट की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और गैस की समस्या दूर होती है। Chamomile के फूलों को 5 मिनट तक पानी में उबालकर चाय बनाएं या बाजार से Chamomile टी के पैकेट खरीदें।

4. सौंफ:

सौंफ पाचन के लिए बेहद लाभकारी होती है। यह पेट की मांसपेशियों को Relax करती है और गैस, अपच व ब्लोटिंग की समस्या को दूर करती है। खाने के बाद या ब्लोटिंग महसूस होने पर एक चम्मच सौंफ खाएं।

5. गुनगुना नींबू पानी:

पेट फूलने की समस्या से परेशान? अपनाएं ये 7 सरल उपाय और पाएं राहत HEALTH NEWS Troubled by the problem of flatulence? Adopt these 7 simple measures and get relief

नींबू पाचन क्रिया को सुधारता है और Inflammation कम करता है। गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस मिलाकर पीने से ब्लोटिंग की समस्या कम होती है।

6. प्रोबायोटिक्स:

Probiotics गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। दही, चीज, और Fermented Foods जैसे- डोसा, इडली को अपनी डाइट में शामिल करें। ये आपके पाचन को बेहतर बनाते हैं और ब्लोटिंग की समस्या को कम करते हैं।

7. अजवाइन का पानी:

अजवाइन पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करती है। अजवाइन को पानी में 10 मिनट तक उबालें और इसे पीएं। इससे पाचन बेहतर होता है और Acidity की समस्या भी दूर होती है।

इन उपायों को अपनाकर आप Bloating की समस्या से राहत पा सकते हैं और पाचन तंत्र को स्वस्थ रख सकते हैं।