दूरदराज के इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाया जा रहा: अर्जुन मुंडा

News Aroma Media

सरायकेला: केंद्रीय जनजातीय मामले के मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं (Health Services) को पहुंचाया जा रहा है, ताकि इलाज की समुचित व्यवस्था लोगों को घर के नजदीक मिल सके।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से मरीजों का Data बन रहा है, जिसके बाद उसका फॉलो भी किया जाएगा। यह आयोजन एक दिन के लिए नहीं है, बल्कि दूरगामी लक्ष्यों को लेकर आयोजित किया गया है।

टाटा फाउंडेशन तथा आयुष मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सरायकेला के काशी साहू कॉलेज (Shahu College) में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया।

गोल्डन कार्ड बनाने के लिए खास व्यवस्था भी की गई

तीन सौ डॉक्टरों की टीम ने शिविर में स्थानीय लोगों का चिकित्सीय परीक्षण (Clinical Trial) किया। लोगों को मुफ्त दवाएं भी दी गई। कई दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण और ट्राई साइकिल प्रदान किए गए।

इस अवसर पर राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने देश और समाज के विकास के लिए जन सामान्य के अच्छे स्वास्थ्य को आवश्यक बताया।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन में जन सामान्य की रिकॉर्ड संख्या में भागीदारी यह दर्शाता है कि जनजातीय कार्य मंत्रालय का आयोजन अपने उद्देश्यों में बेहद सफल रहा है।

मेला आयोजन स्थल पर आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड (Golden Card) बनाने के लिए खास व्यवस्था भी की गई, 1000 से अधिक लोगों ने इसका लाभ आज उठाया।

इस शिविर को सफल बनाने के लिये EMMRS का भी सहयोग लिया जा रहा है

इस आयोजन में जनजातीय कार्य मंत्रालय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आयुष मंत्रालय, टाटा स्टील फाउंडेशन और जिला प्रशासन के प्रयास शामिल हैं।

इसके जरिये अपोलो, फोर्टिस, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, एम्स आदि जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ डॉक्टर सुदूर जनजातीय इलाकों में जाकर भिन्न-भिन्न प्रकार के रोगों की जांच व निदान करेंगे। इस शिविर को सफल बनाने के लिये ट्राइफेड, NSTFDC और EMMRS का भी सहयोग लिया जा रहा है।

कार्यक्रम में जनजातीय मंत्रालय (Tribal Ministry) की अतिरिक्त संयुक्त सचिव आर. जाया एवं जिला के उपायुक्त अरवा राजकमल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।