गर्मियों में सिर दर्द, थकान, चक्कर से राहत दिलाता है सुपरफूड खजूर, इन बीमारियों के लिए भी है खास

News Aroma Media
7 Min Read

हेल्थ: खजूर (khajur) खाने से सेहत को भी कई फायदे होते हैं। दूध (Milk) को एक पूर्ण आहार माना जाता है, वहीं खजूर भी सुपर फूड की कैटेगरी में शामिल है।

मसल्स बिल्डिंग के लिए, एनीमिया में, दिमाग की शक्ति बढ़ाने के लिए, खूबसूरती बढ़ाने के लिए, कमज़ोरी होने पर दूध और खजूर का सेवन किया जाता है।

न्यूट्रिशन नामक पत्रिका में छपी 2011 के एक अध्ययन के मुताबिक डायबिटीज के मरीजों को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों को तरजीह देना चाहिए। खजूर भी एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार डायबिटीज के मरीज 1-3 खजूर खा सकते हैं।

Superfood dates provide relief from headache, fatigue, dizziness in summer, it is also special for these diseases.

इन बीमारियों के लिए खास है खजूर

खजूर की 50 से 70 ग्राम मात्रा का रोज़ाना नियमित सेवन करने से कई बीमारियों से आसानी से लड़ा जा सकता है। खजूर स्वादिष्ट, पौष्टिक, मीठा, शीतल, वात, पित्त और कफ को दूर करने में काफी कारगर होता है। इसके अलावा यह कई बड़ी बीमारियों जैसे, टी.बी, रक्त पित्त, सूजन एवं फेफड़ों की सूजन के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह शरीर एवं नाड़ी को शक्तिशाली बनाता है।

सिर दर्द, बेहोशी, कमजोरी, भ्रम, पेट दर्द, शराब के दोषों को दूर करने के लिए इसका प्रयोग अत्यंत लाभकारी होता है। यह दमा, खांसी, बुखार, मूत्र रोग के उपचार के लिए यह बहुत कारगर होता है। गुणकारी खजूर के इस्तेमाल से किन किन मुख्य बीमारियों से लड़ा जा सकता आइये जानते हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

Superfood dates provide relief from headache, fatigue, dizziness in summer, it is also special for these diseases.

आइए जानते हैं खजूर सेहत के लिए कितना होता है फायदेमंद…

सर्दी-जुकाम, सिर दर्द, थकान, चक्कर से राहत

खजूर को एक गिलास दूध में अच्छी तरह उबालें और फिर दूध से खूजर निकालकर खाएं और ऊपर से वही दूध पीने से सर्दी-जुकाम में जल्दी लाभ मिलता है। गर्मी में कमजोरी से कई लोगों को सिर दर्द, थकान, चक्कर आने लगते हैं। वहीं कुछ लोगों को लो ब्लड प्रेशर और डीहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है।

ऐसे में खजूर का सेवन लाभप्रद रहता है। खजूर में पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज पाया जाता है। ऐसे में दो से चार खजूर खाने से भी शरीर को तुरंत ही उर्जा मिलती है। साथ ही, खजूर की गुठली को पानी में घिसकर सिर पर लेप करने से सिर दर्द ठीक होता है।

हृदय रोग

हृदय कमजोर होने पर प्रतिदिन खजूर खाना चाहिए। इससे शरीर में खून बनता है और साफ भी होता है। हृदय में खून का प्रवाह नियमित बने रहने से हृदय सेहतमंद रहता है।

गर्भावस्था के दौरान मददगार

खजूर में आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो कि मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो गर्भाशय की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं। कहा जाता है कि खजूर खाने से प्राकृतिक तरीके से ही प्रसव की पीड़ा में और उसक अवधि में कमी आती है।

Superfood dates provide relief from headache, fatigue, dizziness in summer, it is also special for these diseases.

जानें दूध और खजूर के फायदे

1. कब्ज़ और पेट की समस्या होने पर दूध और खजूर का सेवन (Treats constipation and stomach related probelms)

दूध में खजूर डालकर पीने से पेट की समस्यायें नहीं होती हैं। उच्च फाइबर वाला खजूर पाचन के लिए ठीक माना जाता है। पेट की कोई भी समस्या होने पर अनेक बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में दूध और खजूर के सेवन से आप कई बीमारियों को रोक सकते हैं। खजूर में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। फाइबर भोजन को पचाने के साथ-साथ कब्ज जैसी समस्याओं पर भी प्रभावी असर दिखा सकता है। इसके अलावा खजूर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है। इसे खाने से पेट भरा-भरा महसूस होता है, इससे आप ओवरईटिंग। यह आपको स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद करता है।

2. हड्डियों को अद्भुत मजबूती दे (Strengthens Boones and Muscles)

खजूर में मिनरल्स होते हैं और दूध में कैल्शियम,जो कि हड्डियों की मजबूती बढ़ाने के लिए उत्तम है। कैल्शियम हड्डियों की मजबूती बढ़ाता है। खजूर में मौजूद प्रोटीन मसल बिल्डिंग में मदद करता है। दूध और खजूर के सेवन से शरीर को विटामिन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण प्राप्त होते हैं। इनका सेवन गठिया जैसी बीमारी में भी लाभदायक है।

3. दिल को स्वस्थ रखने में मददगार (Good for heart health)

हृदय सम्बंधित बीमारियां होने पर दूध और खजूर का सेवन लाभदायक होता है। दूध के साथ खजूर लेने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम किया जा सकता है। इस पेय का सेवन रोज़ाना कर सकते हैं।

4. खून की कमी होने पर खजूर वाले दूध का सेवन (Treats anemia)

खून की कमी यानी आयरन की कमी होने पर, इस स्थिति को एनीमिया कहा जाता है ऐसे में हीमोग्लोबिन की कमी भी देखी जाती है। एनीमिया होने पर खजूर और दूध के सेवन से खून की कमी पूरी होती है।

5. त्वचा के निखार के लिए (Beneficial for skin)

खजूर एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है और यह एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है। दूध में मौजूद विटामिन-मिनरल और प्रोटीन नए स्किन सेल्स को बनाने में मदद करते हैं, इसीलिए त्वचा के लिए दूध में खजूर का सेवन उत्तम माना जाता है।

Disclamer : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। News Aroma इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Share This Article