Latest Newsझारखंडपलामू में हाइवा-बाइक में जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक घायल

पलामू में हाइवा-बाइक में जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पलामू: हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सतभूरवा नहर पुल के समीप NH- 98 पर गुरुवार को हाइवा ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य सवार युवक घायल हो गया।

मृतक बाइक चालक की पहचान प्रिंस पांडेय (Prince Pandey) (26 ) तथा घायल की पहचान लवकुश पांडेय (Lavkush Pandey) (30) के रूप में हुई है। दोनों पाटन थाना क्षेत्र के महुलिया (Mahuliya) गांव के रहने वाले हैं। जिनका आपस में साडू भाई का रिश्ता है।

चालक प्रिंस पांडेय की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी

बताया जाता है कि दोनों व्यक्ति बाइक से बिहार के अंबा-चिल्की (Amba-Chilki) गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

तभी सतभूरवा नहर पुल के समीप हाईवा ट्रक से बाइक की टक्कर हो गयी, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी तथा चालक प्रिंस पांडेय की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

चालक हेलमेट पहने हुए था। चेहरा में चोट ज्यादा लगने के कारण युवक की मौत हुई।

सड़क पर आवागमन सुचारू कराया

घटना की सूचना पाकर पुलिस निरीक्षक (Police Inspector) सह थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास (Sudama Kumar Das) ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया और घायल को इलाज के लिए CHC भेजा।

साथ ही सड़क पर आवागमन सुचारू कराया। हादसे के बाद सड़क पर युवक का शव पड़ा रहने और लोगों की भीड़ लग जाने के कारण कुछ देर स्वतः सड़क जाम हो गया था।

spot_img

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, बंगाल की मतदाता सूची पुनरीक्षण में न्यायाधीश अधिकारी होंगे तैनात

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में पश्चिम बंगाल में विवादों...

फरवरी में ही झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, चाईबासा में सबसे अधिक 33.4 डिग्री तापमान

रांची : झारखंड में फरवरी का तीसरा सप्ताह समाप्त होने से पहले ही गर्मी...

पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के बेटे और दामाद की क्रिमिनल रिवीजन मामले में हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के बेटे...

विनोद जाखड़ बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने विनोद जाखड़ को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI)...

खबरें और भी हैं...