हेकानी जखालू ने रचा इतिहास, नागालैंड की पहली महिला विधायक पहुंचेंगी विधानसभा

News Update
3 Min Read

नई दिल्ली: रुझानों के आधार पर पार्टी राज्य में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इसी बीच नागालैंड (Nagaland) को इतिहास में पहली बार महिला विधायक (Women Legislators) मिली है।

हेकानी जखालू (Hekani Jakhalu) ने दीमापुर-III सीट से चुनाव जीता है। वह NDPP के टिकट पर चुनावी मैदान में थीं।

जखानी ने अपने प्रतिद्वंदी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (LJP-रामविलास) के अजेतो जिमोमी (Ajeto Jimomi) को 1,536 मतों के अंतर से हराया।

हेकानी जखालू ने रचा इतिहास, नागालैंड की पहली महिला विधायक पहुंचेंगी विधानसभा Hekani Jakhalu creates history, Nagaland's first woman MLA to reach assembly

महिलाओं के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार की अकेली है प्राप्तकर्ता

हेकाली नगालैंड में युवाओं को आजीविका प्रदान करने के लिए फेमस (famous) हैं। वह महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ती हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र को एक मॉडल (Model) बनाने और अल्पसंख्यक आबादी (Minority Population) वाले क्षेत्रों के विकास पर विशेष जोर देने का वादा किया था।

हेकानी जखालू को 2018 में नारी शक्ति पुरस्कार (Nari Shakti Puraskar) से सम्मानित किया गया था। वह तोलुवी गांव में की रहने वाली हैं। उनका घर इसी इलाके में है। वह पूर्वोत्तर की महिलाओं के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार की अकेली प्राप्तकर्ता भी हैं।

हेकानी जखालू ने रचा इतिहास, नागालैंड की पहली महिला विधायक पहुंचेंगी विधानसभा Hekani Jakhalu creates history, Nagaland's first woman MLA to reach assembly

बन गई हैं इतिहास रचने वाली महिला

हेकानी जखालू यूथनेट नाम का NGO भी चलाती हैं। वह पेशे से वकील भी हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले 17 सालों से अपने NGO के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि वह 1.2 लाख युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर रोजगार दिलाने में सफल रही हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि जब तक आप सिस्टम (System) में नहीं आते, आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।

जखालू ने कहा कि आज तक राज्य के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय में कोई महिला प्रतिनिधि नहीं रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थानीय विधायक का कर्तव्य है कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र (Constituency) में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित स्वास्थ्य सुविधाएं और बुनियादी सुविधाएं प्रदान करें।

वह बहुत खुश हैं कि वह इतिहास रचने वाली महिला बन गई हैं।

 

BJP के टिकट पर अटोइजू निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ी

कुल मिलाकर चार महिलाएं नागालैंड में 2023 के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) लड़ी थीं। 1963 में नागालैंड के राज्य बनने के बाद से 60 साल के इतिहास में राज्य विधानसभा ने किसी भी महिला प्रतिनिधि को नहीं देखा। हेकानी नगालैंड के इतिहास में पहली महिला विधायक बनी हैं।

हेकानी जखालू के अलावा, NDPP ने पश्चिमी अंगामी से एक अन्य महिला उम्मीदवार सल्हौतुओनुओ क्रूस को मैदान में उतारा था।

कांग्रेस ने टेनिंग निर्वाचन क्षेत्र से रोजी थॉमसन को खड़ा किया था, जबकि काहुली सेमा BJP के टिकट पर अटोइजू निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही थीं।

हालांकि यह नागालैंड की महिलाओं के लिए गौरव की बात है जो महिला NDPP उम्मीदवार और एक सामाजिक उद्यमी हेकानी जाखलू पहली महिला हैं विधायक बनी।

Share This Article