बरहेट से हेमंत सोरेन भारी मतों से जीते, गाण्डेय में कल्पना सोरेन ने भाजपा की मुनिया देवी को दी मात

News Update
1 Min Read

Kalpana Soren defeated BJP’s Muniya Devi: झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना (Jharkhand Assembly Election Vote Counting) के बीच अब परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

इसी बीच बरहेट विधानसभा सीट से Hemant Soren ने भारी मतों के साथ जीत हासिल की है। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी गमालियम हेंब्रम बने रहें।

वहीं दूसरी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) ने भी गाण्डेय विधानसभा सीट से अपनी जीत दर्ज कर ली है।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी को हराकर जीत हासिल की। बताते चले शुरुआत में भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी ने कल्पना सोरेन को काफी कड़ी टक्कर दी थी।

Share This Article