Brother- Sister Marriage in Daltonganj: डालटनगंज रेलवे स्टेशन (Daltonganj Railway Station) पर शुक्रवार को एक भाई-बहन (Brother- Sister) ने शादी (Marriage) कर ली। भाई ने बहन की मांग भर दी। दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े हुए हैं।
शादी करने के बाद दोनों ने अपने परिजनों को सूचना दी तो उनके परिजन मेदिनीनगर शहर थाना पहुंचे और इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों को शहर थाना ले आई और जरूरी जानकारी लेकर कार्रवाई कर रही है।
लड़की की उम्र 17 वर्ष
लड़का पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि लड़की छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। लड़की की उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है जबकि लड़के की उम्र 20 वर्ष के आसपास बताई गई है। दोनों के परिजन इस शादी के खिलाफ हैं और लड़का और लड़की को अपने साथ ले जाने के लिए अड़े हुए हैं।
Daltonganj Railway Station पर एक ममेरे भाई ने फुफेरी बहन की मांग में सिंदूर भर दी। साथ ही जीने मरने की कसमें खाई। यह खबर सुनते ही दोनों के परिजन अवाक रह गये। उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था। घर में कोहराम मच गया।
दोनों में काफी दिनों से था प्रेम-प्रसंग
सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस एहतियात के तौर पर दोनों को थाना ले आई है। शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा दोनों के परिजनों को साथ बैठाकर मामले को सुलझाने में लगे हैं। परिजनों का कहना है कि दोनों ने कहीं का न छोड़ा, सब इज्जत पानी में मिला दिया।
दोनों में काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग (Love Affairs) चल रहा था और फोन से खूब बातें भी होती थी। परिजनों को भाई-बहन का रिश्ता समझ कभी ऐसा नहीं लगा। लड़की शुक्रवार को छत्तीसगढ़ से डालटनगंज पहुंची थी।
रेलवे स्टेशन पर दोनों ने मुलाकात की। इसके बाद दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई और रेलवे स्टेशन पर ही लड़के ने लड़की के मांग में सिंदूर भर दिया।