क्राइमझारखंड

झारखंड में यहां पुलिस वाले ने शादीशुदा महिला को झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, थाने में शिकायत

जमशेदपुर: जिले के एक पुलिस कर्मचारी पर एक महिला का यौनशोषण (Sexual Exploitation) करने आरोप लगा है। इसकी जानकारी खुद पीड़िता ने महिला थाने में जाकर दी है।

इसके बाद बवाल मचा हुआ है। बागबेड़ा थाना (Bagbera Police Station) में पदस्थापित एसआई क्षितिज कुमार सोनी (SI Kshitij Kumar Soni) पर महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी ने उसे उसके पति से तलाक लेकर अपने साथ रखने की बात कहकर उसका यौनशोषण किया है।

सिदगोड़ा (Sidgoda) की शादीशुदा इस महिला ने साकची महिला थाना (Sakchi Female Police Station ) में शिकायत की है।

marriage

शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

महिला ने बताया कि उसकी शादी 2009 में बारीडीह (Baridih) में रहने वाले एक युवक से हुई थी। उनके पति एक बार (Bar) में काम करते हैं। उनका 10 साल का बेटा है जो पति के साथ रहता है।

मई 2021 में सिदगोड़ा थाना में पति की शिकायत करने गई थी। वहां मौजूद SI क्षितिज ने पति को छोड़ देने की बात कहते हुए उसे अपने घर में खाना बनाने की काम करने की सलाह दी।

महिला घर पर खाना बनाने का काम करने लगी। तभी उसने पति को छोड़ देने के बाद उससे शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया।

jamshedpur

दारोगा ने आरोपों को गलत बताया

दारोगा क्षितिज कुमार सोनी ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। दरोगा ने बताया कि, महिला पति की शिकायत लेकर थाना पहुंची थी। महिला को अपना घर चलाना था और उनको एक खाना बनाने वाली (Cook) की जरूरत थी।

जिसके कारण महिला को घर पर नौकरी दे दी। महिला को मदद करने की वजह से उनके पति ने शिकयत की थी। इसके बाद वह चली गई। अब उन्हें बदनाम करने की धमकी दे रही है।

दोनों के बीच संबंध की जानकारी उसके पति ने तत्कालीन SSP डॉ. एम तमिलवाणन से की थी, जिसके बाद क्षितिज को लाइन हाजिर कर दिया।

क्षितिज की दोबार पोस्टिंग बागबेड़ा थाना (Bagbera Police Station) में हुई। SI ने मैसेज किया कि वह दिसंबर में शादी करने वाला है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker