राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में हुई आंशिक सुनवाई, अब हाई कोर्ट में…

पूर्व में अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। यह मामला साल 2018 का है। उस दौरान नई दिल्ली में कांग्रेस अधिवेशन के दौरान राहुल गांधी ने BJP के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) पर निशाना साधा था।

News Aroma Media

High Court Partial Hearing of Rahul Gandhi : झारखंड हाई कोर्ट (High Court) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ मानहानि के एक मामले में शुक्रवार को आंशिक सुनवाई हुई।

Justice अंबुज नाथ (Ambuj Nath) की कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए चार जनवरी की तिथि निर्धारित की है। नवीन झा की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार एवं अधिवक्ता विनोद साहू ने पक्ष रखा।

पूर्व में अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। यह मामला साल 2018 का है। उस दौरान नई दिल्ली में कांग्रेस अधिवेशन के दौरान राहुल गांधी ने BJP के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि एक हत्यारा सिर्फ BJP में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है, कांग्रेस में नहीं।

झारखंड में राहुल गांधी के खिलाफ इस वक्त तीन केस चल रहे

अमित शाह के खिलाफ कथित रूप से राहुल गांधी के इस आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद BJP नेता नवीन झा ने निचली अदालत में एक याचिका दायर की थी और बाद में मामला हाई कोर्ट पहुंचा था। झारखंड में राहुल गांधी के खिलाफ इस वक्त तीन केस चल रहे हैं। नवीन झा के अलावा इसी मामले में एक और मुकदमा BJP नेता प्रताप कुमार ने चाईबासा कोर्ट में दायर किया था।