रांची में होमगार्ड जवानों का धरना जारी, 5 को जेल भरो आंदोलन

News Aroma Media
2 Min Read

रांची: झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को 26 वें दिन भी होमगार्ड जवानों का धरना जारी रहा।

झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पांच अप्रैल को होने वाले जेल भरो आंदोलन की सूचना मेल के द्वारा मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस डीजी, होमगार्ड डीजी और रांची के उपायुक्त को भेजा गया।

धरनास्थल पर भाजपा की महिला मोर्चा के द्वारा महिला होमगार्ड जवानों के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया।

इस कैंप में भाजपा महिला मोर्चा की नीतू सिंह उपस्थिति थी।

मेडिकल कैंप लगाने से महिला होमगार्ड जवानों ने काफी राहत महसूस की। डॉक्टर पूजा ने बताया कि मेडिकल कैंप के दौरान कई महिलाओं में इंफेक्शन पाया गया।

- Advertisement -
sikkim-ad

मेडिकल कैंप के दौरान होमगार्ड की महिला जवानों को दवा भी दिया गया।

इस नेक कार्य के लिए महिला होमगार्ड जवानों ने भाजपा की महिला मोर्चा का धन्यवाद दिया।

एसोसिएशन के प्रदेश सचिव कामेश्वर पंडित ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर चार अप्रैल तक होमगार्ड जवानों की जायज मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो होमगार्ड के जवान पांच अप्रैल को जेल भरो आंदोलन के तहत जेल भरेंगे।

जब तक मांगे पूरी ना हो जाए होमगार्ड के जवान अनिश्चित काल तक जेल में ही रहेंगे।

Share This Article