नए साल पर हनी सिंह का गर्लफ्रेंड के साथ Video वायरल

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title

मुंबई: बीते साल पत्नी शालिनी तलवार से तलाक होने के बाद लग रहा है कि मशहूर रैपर हनी सिंह (Honey Singh) को अपनी परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिल गई है।

इन दिनों वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ज्यादा से ज्यादा Time Spend  कर रहे हैं। अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों प्यार की मस्ती में सराबोर नजर आ रहे हैं।

हनी सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के लिए ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में हनी सिंह नई गर्लफ्रेंड टीना थडानी (Tina Thadani) के साथ नया साल मनाते नजर आए। हनी सिंह टीना के लिए गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए हनी सिंह ने लिखा है कि सभी Lovers को नया साल मुबारक। यह प्यार का मौसम है, नफरत का नहीं। हनी सिंह के पीछे उनकी गर्लफ्रेंड टीना थडानी भी दिखाई दे रही हैं।

नए साल पर हनी सिंह का गर्लफ्रेंड के साथ Video वायरल - Honey Singh's video with girlfriend on new year goes viral

- Advertisement -
sikkim-ad

शालिनी और हनी सिंह ने विवाहित जीवन के 20 साल साथ गुजारे

टीना उनकी नाक पर किस करती हैं, जिसके बाद हनी सिंह भी रोमांटिक अंदाज (Romantic Style) में टीना के लिए मेरी जान खांदी मीठा पान सांग गा रहे हैं।

वीडियो को देखने के बाद हनी सिंह की इस हरकत पर कई लोग मजाक बना रहे हैं कि नए साल पर उनकी अभी तक उतरी नहीं है। वहीं कई फैंस ने हार्ट और स्माइल (Heart and smile) वाले इमोजी भी शेयर किए हैं।

नए साल पर हनी सिंह का गर्लफ्रेंड के साथ Video वायरल - Honey Singh's video with girlfriend on new year goes viral

उल्लेखनीय है कि हनी की एक्स वाइफ शालिनी तलवार (EX Wife Shalini Talwar) ने उन पर घरेलू हिंसा और मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए बीते साल सितंबर में तलाक ले लिया था। शालिनी और हनी सिंह ने विवाहित जीवन के 20 साल साथ गुजारे थे।

Share This Article