हनी ट्रैप मामले में जमशेदपुर में पुलिस की रेड, दो गिरफ्तार

मुंबई के ई के कारोबारी मेहुल प्रवीण शाह को हनी ट्रैप मामले में रांची बुलाकर अपहरण कर 50 लाख वसूली मामले में रांची एयरपोर्ट थाना पुलिस ने ने शुक्रवार शुक्रव शाम बिस्सानगर में छापेमारी की।

Digital News
2 Min Read

Honey trap case: मुंबई (Mumbai) के कारोबारी मेहुल प्रवीण शाह को हनी ट्रैप (Honey Trap) मामले में Ranchi बुलाकर अपहरण कर 50 लाख वसूली मामले में रांची एयरपोर्ट थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम बिस्सानगर में छापेमारी (Raid) की।

पुलिस यहां के त्रिवेणी वेणी अपार्टमेंट निवासी बाबू पिल्ले और टेल्को निवासी अभिषेक सिंह को पकड़कर अपने साथ ले गई। छापेमारी के दौरान एक पिस्टल भी बरामद होने की सूचना है।

हनी ट्रैप करने का प्लान बिरसानगर के बालू पिल्ले के घर पर बना था। अभिषेक सिंह ने भी साथ दिया था।

बाबू ने पुलिस को बताया कि वह श्वेता के पति सिद्धार्थ के संपर्क में था। सभी ने मिलकर एक माह पूर्व हनी ट्रैप का प्लान बनाया।

प्लान के मुताबिक तय हुआ कि वसूली की रकम का आधा हिस्सा श्वेता रखती और बाकी बचे रुपए आपस में बांटे जाते। इसके बाद सभी ने उसके घर से ही वीडियो कॉलिंग और रुपयों की मांग की थी।

- Advertisement -
sikkim-ad

वहीं अभिषेक के बारे में बताया जा रहा है कि वह हत्या के मामले में पूर्व में जेल जा चुका है। रांची पुलिस को दो दिन पूर्व चाईबासा के गोईलकेरा से गिरफ्तार श्वेता और उसके पति ने पूछताछ के दौरान दोनों का नाम लिया था।

इसके बाद रांची पुलिस जमशेदपुर पुलिस की मदद से बिरसानगर व टेल्को में छापेमारी की।

Share This Article