गुरुनानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व पर पलामू में सजा विशाल कीर्तन दरबार

समारोह में हजूरी रागी ज्ञानी सुंदर सिंह ने शब्द कीर्तन प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

News Aroma Media

पलामू: सिखों के प्रथम गुरु (First Guru) एवं विश्व शांति (World Peace) के संदेशवाहक गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व पर सोमवार को श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में गुरु तेग बहादुर मेमोरियल में भक्ति उल्लास से परिपूर्ण विशाल कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया।

कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र दिन गुरु नानक देव इस धरती पर प्रकट हुए थे। इस अवसर पर शब्द कीर्तन का आयोजन हुआ।

 

मुख्य समारोह में हजूरी रागी ज्ञानी सुंदर सिंह ने शब्द कीर्तन प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। दशमेश मॉडल, जीजीपीएस जमुने सहित अन्य स्कूलों के बच्चों ने शबद कीर्तन किया।

बाद में केशगढ़ साहिब के रागी जत्था ने भाई साहब कुलविंदर सिंह जी के नेतृत्व में अपने कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। उनको सहयोग कर रहे थे उनके जत्थे के सदस्य। उन्होंने मधुर वाणी में सतगुरु का सिमरन करते हुए कहा-

सतगुरु देख दरशन गुरु तेरा, पूरण होये करम सब मेरा, सो क्यों मंदा आंखिये जित जमै राजान।

मौके पर सैकड़ों की संख्या में समाज की महिला एवं बच्चों ने की शिरकत

मौके पर सतबीर सिंह राजा, चनप्रीत सिंह जॉनी, इंद्रजीत सिंह डिंपल, राजेंद्र सिंह बंटी, गुरबीर सिंह गोलू, बॉबी चावला, हरदीप सिंह काकू, इंद्रजीत सिंह शंटी, आत्मजीत सिंह रिंकू सहित खालसा जत्था के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं संगत की सेवा की। मौके पर सैकड़ों की संख्या में समाज की महिला एवं बच्चों ने शिरकत की।