जमशेदपुर में फांसी लगाकर पति-पत्नी ने की खुदकुशी

News Aroma Media
2 Min Read

जमशेदपुर: पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतला पंचायत के खापरसाई गांव में एक दंपति (Couple) ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था।

परिजनों को सूचना मिलने पर उन्होंने पुलिस और स्थानीय ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर रविवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया।

जानकारी देते हुए मृतक कर्मवीर सरदार (23) के भाई धर्मवीर सरदार (Dharamveer Sardar) ने बताया कि कर्मवीर सरदार की शादी अंगूरी सरदार से दो साल पहले हुई थी।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

उसकी एक बेटी भी है। शादी के बाद से ही दोनों के बीच छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद (Dispute) होता रहता था। शनिवार शाम वह घर से बाहर गया हुआ था।

जब वह घर वापस आया तो उसकी बेटी की रोने की आवाज सुनी। घर के अंदर जाकर देखा तो कर्मवीर और उसकी पत्नी अंगूरी सरदार फंदे से लटके हुए थे।

- Advertisement -
sikkim-ad

ग्राम प्रधान शत्रुधन सरदार ने बताया कि उन्हें घर वालों ने जानकारी दी। जब वे उसके घर पहुंचे तो देखा कि दोनों के शव को खाट पर लिटाकर रखा गया था। फिलहाल शव (Dead Body) को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share This Article