रांची में पति-पत्नी की गला रेत कर हत्या

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: जिले के गोंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत तितली टोली में एक दंपति की गला रेत कर हत्या कर दी गई। दोनों के शव शुक्रवार को घर के कमरे लहूलुहान हालत में मिले।

पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त कांके थाना क्षेत्र के कोंगे जयपुर गांव निवासी तेतरू पाहन (45) और पत्नी लखिया देवी (40) के रूप में हुई है।

दम्पत्ति पिछले 15 साल से भांजे के घर रहते थे। भांजा का घर गोंदा थाना क्षेत्र के तितली टोली में है। तेतरू एक प्ले स्कूल में माली का काम करता था।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को भांजे ने दोनों की कमरे में शव देखी और पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने पाया कि दोनों की हत्या गला रेत कर की गई है।

- Advertisement -
sikkim-ad

दंपति का शव जिस कमरे से मिला, वह कमरा खुला हुआ था।

सूचना मिलने पर सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई जांच के नमूने एकत्र किए।

पुलिस को शव के पास से एक चाकू मिला है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं की जांच कर रही है।

Share This Article