राजद विधायक का करीबी फर्जी परिवहन पदाधिकारी बन करा रहा अवैध वसूली

News Aroma Media
3 Min Read

आरा: जिले के चांदी थाना क्षेत्र के चांदी बाजार के निकट फर्जी जिला परिवहन पदाधिकारी बनकर बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे आठ लोगो की गिरफ्तारी से विपक्ष के एक विधायक के करीबी का नाम सामने आ रहा है।

बालू लदे ट्रको से अवैध बसूली के मामले में विपक्ष के विधायक के उस करीबी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने शनिवार को कई संभावित इलाको में छापेमारी की है।

गत 22 दिसम्बर को गस्ती दल की सूचना पर चांदी के निकट अवैध वसूली करने वाले आठ लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

सभी अपने को परिवहन पदाधिकारी और परिवहन विभाग के अफसर बताकर अवैध वसूली कर रहे थे।

एक आरोपी और राजनैतिक रसूख रखने वाले राजद के विधायक का एक करीबी फिलहाल इस मामले में फरार चल रहा है।पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -
sikkim-ad

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात उभर कर सामने आई है कि विपक्षी दल राजद के एक विधायक का करीबी इस तरह की अवैध वसूली का रैकेट चला रहा था।

कोईलवर पुलिस ने गिरफ्तार लोगो से 41500 रुपया भी बरामद किया है।

पुलिस ने तीन लक्जरी गाड़ियों को भी जब्त किया है। गाड़ी के मालिकों को भी नामजद किया गया है।

भोजपुर में परिवहन पदाधिकारी बन बालू लदे ट्रको से अवैध वसूली करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस की नींद भी हराम हो गई है और पुलिस ने ऐसे ठगों के खिलाफ रंगदारी और चोरी का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की है।

सभी लोग एक फार्च्यूनर और दो स्कॉर्पियो की मदद से कई दिनों से अवैध वसूली कर रहे थे।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार लोगो मे आरा ब्लॉक रोड निवासी प्रिंस कुमार सिन्हा, रोहित कुमार सिंह,विधा पाड़ा,यूपी के गाजीपुर निवासी चिरंजीवी कुमार सिंह,कोइलवर थाना क्षेत्र के नारायण पुर निवासी नितेश कुमार,नंदा कुमार,विवेक कुमार सिंह,रोहतास जिले के नटवार निवासी विवेक कुमार ओझा और शिवपुर गड़हनी निवासी प्रकाश रंजन शामिल हैं।

सभी के खिलाफ कोइलवर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

कोइलवर थाना के थानाध्यक्ष संजय सिन्हा ने बताया कि इस मामले में कुल 9 लोगो को आरोपित किया गया है।

मौके से आठ नामजद लोग गिरफ्तार किए गए हैं जबकि एक अन्य भीम यादव फरार है।

भीम यादव राजद के एक विधायक का करीबी बताया जाता है।जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article