घरेलू विवाद में महिला की रिश्तेदार ने ही कैंची से कर दिया हमला, रांची नगर निगम में…

विवाद को सुलझाने के लिए वह निगम से निकल कर बाहर आई थी। बातचीत में नसरीन की ननद ने ही उस पर कैंची से हमला कर दिया

neha@newsaroma.com

रांची: शुक्रवार को राजधानी रांची (Ranchi) के कोतवाली थाना क्षेत्र में रांची नगर निगम (Ranchi Municipal council) के ठीक सामने स्थित RRDA बिल्डिंग के पास एक महिला पर कैंची से हमला करने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, महिला नगर निगम में ही कार्यरत है और उसकी रिश्तेदार ने ही पारिवारिक विवाद के दौरान उस पर कैंची से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाने की पुलिस रांची नगर निगम पहुंची और मामले की जांच में जुटी गई है।

ननंद और भाभी से चल रहा था विवाद

बताया जा रहा है कि निगम कर्मी नसरीन प्रवीण पर हमला करने वाले उनके परिवार के लोग ही हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि रांची नगर निगम में कॉन्ट्रैक्ट (Contract) पर काम करने वाली महिला नसरीन परवीन का अपनी ही भाभी और ननद से किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा था।

विवाद को सुलझाने के लिए वह निगम से निकल कर बाहर आई थी। बातचीत में नसरीन की ननद ने ही उस पर कैंची से हमला कर दिया।

हमले में नसरीन बच गई। उसे गंभीर चोट नहीं लगी है।