गिरिडीह में बस में नशा खिलाकर लूट लिए लाखों के जेवरात और नकदी, बेटे की शादी के लिए…

News Aroma Media

गिरिडीह : जिला के तिसरी प्रखंड (Tisari Prakhand) के रहने वाले अधेड़ व्यक्ति चलती बस में नशाखुरानी गिरोह (Drug Gang) का शिकार हो गया।

अपराधियों ने उन्हें नशा खिलाकर लाखों के जेवरात व नगदी लूट लिया। यह घटना गुरुवार की रात की बतायी जा रही है।

तिसरी प्रखंड निवासी बसंत सिन्हा रांची से देवघर (Ranchi to Deoghar) जाने वाली विजय रथ बस से अपने घर लौट रहे थे, उसी दरमियान उनके साथ कांड हो गया।

जेवरात, नगदी समेत कई समान की लूट

बताया जाता है कि बसंत सिन्हा अपने पुत्र के विवाह के लिए सूरत से जेवरात खरीदकर वापस घर लौट रहे थे।

वे गुरुवार की शाम रांची से विजय रथ बस पकड़कर तीसरी आ रहे थे।

रास्ते में बस में यात्री के रुप में सवार अपराधियों ने उन्हें नशा खिला कर बेहोश कर दिया और उनके पास के जेवरात, कपड़ों से भरा बैग, मोबाइल, ATM कार्ड सहित हजारों रुपय की नकदी लूट लिए।

तिसरी स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा इलाज

बस वालों ने उन्हें रात के 2 बजे जमुआ के टीकामगहा स्थित पेट्रोल पंप पर बेहोशी की हालत में उतार दिया।

जहां वे सुबह तक उसी स्थिति में पड़े रहे। जब उनको होश आया तब उन्होंने अपने घरवाले को किसी के माध्यम से फोन करवाकर मामले की जानकारी दी।

जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन पहुंचे और उन्हें तिसरी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

वहीं मामले की जानकारी तिसरी थाने की पुलिस को दी गई।