झारखंड में यहां 65 साल की महिला 75 साल के दिव्यांग ओझा के साथ फरार, संतान प्राप्ति की तीन साल से करवा रही थी ओझाई

News Aroma Media
3 Min Read
#image_title

गढ़वा: जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के राजी गांव के बुटहर टोला में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आसपास के तमाम इलाकों में चर्चा का हॉट विषय बना हुआ है।

मामला 65 साल की बुजुर्ग विवाहित महिला द्वारा अपने पति और घर बार को छोड़कर 75 वर्षीय दिव्यांग ओझा के साथ फरार होने का है।

बताया जा रहा है कि जयमती देवी व सुकर राम नि:संतान दंपती हैं।

मामले में पति सुकर राम की शिकायत पर बंशीधर नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने बुधवार की शाम कोल्हूआ में पकड़ लिया।

अब ओझा लालमन राम कह रहा है कि उसने जयमती देवी से प्यार नहीं किया है। जयमती देवी ने ही उससे प्यार किया है।

- Advertisement -
sikkim-ad

संतान प्राप्ति की ओझाई के दौरान गहराया प्यार

सुकर राम की पत्नी जयमती देवी को ओझाई करने गये श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी लालमन राम से प्यार हो गया। ओझा हाथ एवं पैर दोनों से दिव्यांग होने के साथ-साथ भरा पूरा परिवार वाला है।

वह संतान की प्राप्ति के लिए ओझाई करा रही थी। पिछले तीन वर्षों से ओझा लालमन राम संतान प्राप्ति के लिए कथित रूप ओझाई कर रहा था।

इस दौरान दोनों में प्यार इतना गहरा हो गया कि दोनों साथ-साथ रहने को राजी हो गए। उधर, काफी ओझाई के बाद भी जयमती को कोई संतान नहीं हुआ। अंत में जयमती देवी कोरोना काल के दौरान अगस्त माह में ही वृद्ध पति को छोड़कर ओझा के साथ फरार हो गई।

पुलिस ने सुनी बुजुर्ग पति की गुहार

पत्नी के फरार होने के बाद सुकर राम ने पुलिस से पत्नी को वापस लौटाने की गुहार लगाई।

किंतु किसी ने ध्यान नहीं दिया। अंत में पता चलने पर सुकर राम ने बंशीधर नगर थाना पहुंच कर पुलिस से पत्नी को ओझा के चंगुल से मुक्त कराकर वापस लौटाने की गुहार लगायी।

इधर जयमती देवी कोल्हूआ में अपने प्रेमी ओझा के साथ जीवन आनन्दमय बीता रही थी।

इसी बीच बुधवार की शाम पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। ओझा लालमन राम ने बताया कि उसने जयमती देवी से प्यार नहीं किया है। जयमती देवी ने ही उससे प्यार किया है।

Share This Article