पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में उत्पाद विभाग ने बदला आदेश, इन जिलों में खुली रहेंगी शराब की दुकान

News Aroma Media
2 Min Read

गुमला: भरनो प्रखंड के लौंडरा गांव की रहने वाली सुमति कुमारी उर्फ बोलो का भारतीय महिला फुटबॉल सीनियर टीम में चयन होने से भरनो प्रखंडवासियों में हर्ष का माहौल है।

सुमति कुमारी 26 मार्च से 08 अप्रैल तक अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैचों का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सुमति के परिजनों ने कहा कि सुमति बचपन से ही दौड़ में काफी माहिर थी।

वह जब स्कूल की ओर से फुटबॉल मैच खेलती थी तो विरोधी टीम को अकेले ही दस ग्यारह गॉल मार देती थी।

इस प्रदर्शन से प्रभावित होकर छाता स्कूल के फादर ने उसकी खेल प्रतिभा को निखारना शुरू किया।

- Advertisement -
sikkim-ad

सुमति ने भी अपना अभ्यास निरन्तर जारी रखा। इसके कारण उसे जल्द ही जिला और राज्य के लिए खेलने का मौका मिलने लगा। अब सुमति भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है।

यह बात भरनो, गुमला, झारखण्ड और पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

चूंकी सुमति जिस निर्जन गांव से ताल्लुक रखती है वहां खेल संसाधनों का अभाव है। फिर भी सुमति लगातार अपने अभ्यास पर लगी रही। खेल के प्रति जुनून ने उसे फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया।

सुमति के लालन-पालन और शिक्षा के सम्बंध में पिता हीरू उरांव ने बताया कि  गरीबी के कारण सुमति का लालन-पालन और पढ़ाई बेहतर ढंग से नहीं हो पाया। सुमति गांव के ही स्कूल में पढ़ाई करती थी।

उसे बचपन से ही खेलने कूदने का बहुत शौक था। वह जब भी दौड़ती तो हमेशा अव्वल आती थी।

बढ़िया मैदान नहीं होने कारण वह आंगन में भी खेलते रहती थी। खेल के प्रति समर्पण और जुनून की वजह से ही सुमति आज इस मुकाम पर है। सुमति पर हम सभी को गर्व है।

Share This Article