झारखंड में आधी रात छप्पर तोड़ घर में घुसे तीन युवक, अकेली सो रही आदिवासी महिला से गैंगरेप कर वायरल कर दी वीडियो

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title

गढ़वा: झारखंड में दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक वहशी तरीके से गैंगरेप के मामलों को अंजाम दे रहे हैवानों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि किसी भी हद तक जाने से परहेज नहीं है।

जी हां, जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां छप्पर तोड़कर आधी रात को तीन युवक घर में घुस गए और अकेली सो रही आदिवासी महिला से गैंगरेप जैसी घिनोनी वारदात को अंजाम दिया।

इतना ही नहीं, पीड़िता के साथ मारपीट भी की, जिससे वह घायल हो गई है।

वहीं, वीडियो भी वायरल कर दिया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा, जेल

- Advertisement -
sikkim-ad

रमकंडा थाना प्रभारी हितनारायण महतो ने बताया कि नौ दिसंबर की रात घटना को अंजाम दिया गया।

जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म के बाद आरोपितों ने पीड़िता की पिटाई भी की और वीडियो भी वायरल कर दिया था।

क्या है मामला

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित मनोज रवि, विनोद राम व उनके सहयोगी रिंटू राम को उनके घरों से शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है।

हितनारायन महतो ने बताया कि नौ दिसंबर की रात महिला घर में थी।

उसका पति बच्चों के साथ एक शादी समारोह में गया था। तीनों आरोपित घर का दरवाजा बंद होने की वजह से छप्पर तोड़कर अंदर घुस गए।

इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसकी पिटाई भी की। महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है।

पीड़िता के गांव पहुंचे डीआइजी

इधर, पलामू रेंज के डीआइजी राजकुमार लकड़ा एवं गढ़वा एसपी श्रीकांत एस खोटरे रविवार की शाम पीड़िता के गांव पहुंचे। उससे घटना की जानकारी ली।

अनुसंधान कर रहे पुलिस पदाधिकारी को साक्ष्य एकत्र करने का निर्देश दिया।

कहा कि वायरल वीडियो को पुलिस जांच के लिए भेजेगी।

डीआइजी ने कहा कि इस मामले के आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, इसे लेकर पुलिस तत्परता से काम कर रही है।

Share This Article