Latest NewsUncategorizedRBI ने लगातार 10वीं बार रेपो रेट 6.50 फीसदी पर रखा बरकरार

RBI ने लगातार 10वीं बार रेपो रेट 6.50 फीसदी पर रखा बरकरार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

RBI Monetary Policy: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बुधवार को नीतिगत ब्‍याज दर रेपो रेट में लगातार 10वीं बार बदलाव नहीं किया। RBI ने रेपो रेट 6.50 फीसदी पर बरकरार रखा।

इस फैसले से आपके लोन महंगे नहीं होंगे और EMI भी नहीं बढ़ेगी। रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) की समीक्षा बैठक के बाद इसकी घोषणा की।

खुदरा महंगाई दर भी 4.5 फीसदी पर रहने का अनुमान

RBI गवर्नर ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नवनियुक्‍त MPC ने बहुमत से नीतिगत ब्‍याज दर रेपो रेट 6.50 फीसदी पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया है।

शक्तिकांत दास ने कहा कि MPC की बैठक में यह फैसला 5-1 की बहुमत से लिया गया। रिजर्व बैंक ने आखिरी बार फरवरी 2023 में रेपो रेट 0.25 फीसदी बढ़ाकर 6.50 फीसदी किया था।

चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 7.2 फीसदी

शक्तिकांत दास ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ने सामान्य मानसून के मद्देनजर चालू वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए खुदरा मुद्रास्फीति 4.5 फीसदी रहने का अपना अनुमान बरकरार रखा है।

चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर भी 7.2 फीसदी रहने का अनुमान है। रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर रखने का फैसला एमपीसी ने 5-1 से लिया है।

केंद्र सरकार ने एक अक्टूबर को नई मौद्रिक नीति समिति में राम सिंह, सौगत भट्टाचार्य और नागेश कुमार सहित तीन नए बाहरी सदस्यों की नियुक्ति की है।

RBI के MPC में 6 सदस्य हैं, जिनमें केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास सहित तीन सदस्‍य हैं, जिनमें डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव रंज शामिल हैं।

क्‍या होता है नीतिगत दर यानी रेपो रेट

रेपो रेट वह दर है जिस पर रिजर्व बैंक किसी भी तरह की कमी की स्थिति में वाणिज्यिक बैंकों को पैसे उधार देता है। RBI रेपो दर का उपयोग मौद्रिक प्राधिकरण मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए करते हैं।

उल्‍लेखनीय है कि अगस्‍त में हुई एमपीसी की बैठक में RBI ने लगातार 10वीं बार नीतिगत दर रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रिजर्व बैंक ने फरवरी, 2023 से रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर यथावत रखा।

रिजर्व बैंक ने आखिरी बार रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा किया था, जो अभी 6.50 फीसदी पर है। कोविड-19 से पहले 6 फरवरी, 2020 को रेपो रेट 5.15 फीसदी पर था।

spot_img

Latest articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ मेट्रो और ‘नमो भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ का दौरा करेंगे और पश्चिमी उत्तर...

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

खबरें और भी हैं...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ मेट्रो और ‘नमो भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ का दौरा करेंगे और पश्चिमी उत्तर...

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...