Latest NewsUncategorizedतिरुपति लड्डू विवाद में केंद्र सरकार ने डेयरी फर्म को थमाया नोटिस,शुद्धिकरण...

तिरुपति लड्डू विवाद में केंद्र सरकार ने डेयरी फर्म को थमाया नोटिस,शुद्धिकरण अनुष्ठान…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Tirupati Laddu controversy : तिरुपति मंदिर से जुड़े लड्डू मामले में अब केंद्र सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए डेयरी फर्म को नोटिस थमाया है।

वहीं दूसरी तरफ भगवान वेंकटेश्वर स्वामी को प्रसन्न करने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मंदिर में चार घंटे का शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्ण किया गया।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) की कार्यकारी अधिकारी जे श्यामला राव ने श्रद्धालुओं को आश्वासत किया कि अनुष्ठान के साथ ही प्रसाद की पवित्रता बहाल कर दी गई है।

जानकारी अनुसार भारत के खाद्य सुरक्षा नियामक ने भी तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मंदिर प्राधिकरण को मिलावटी घी उपलब्ध कराने के मामले में तमिलनाडु की एक फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यह कदम तिरुपति के लड्डुओं में पशु वसा के इस्तेमाल के दावों की जांच और सख्त कार्रवाई की बढ़ती मांग के बीच उठाया है। वहीं भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने अदालत की निगरानी में जांच का आग्रह किया है।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के पूर्व अध्यक्ष और वाईएसआरसीपी सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी ने मिलावट के आरोपों से इनकार करते हुए सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र समिति से जांच की मांग की है।

विश्व हिंदू परिषद की शीर्ष संस्था ने सर्वोच्च न्यायालय से तिरुपति लड्डुओं में मिलावट के आरोपों पर स्वतः संज्ञान लेने का भी आग्रह किया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इन दावों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल की घोषणा की है।

तिरुपति लड्डू विवाद: तंबाकू मिलने का नया मामला

तिरुपति के लड्डू में घटिया घी और पशु चर्बी के इस्तेमाल के आरोपों के बीच एक नया विवाद उठ खड़ा हुआ है। एक श्रद्धालु, डोंथु पद्मावती, ने 19 सितंबर को तिरुपति मंदिर में चढ़ाए गए लड्डू में तंबाकू मिलने का दावा किया है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब तिरुपति के प्रसाद की पवित्रता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पद्मावती ने बताया कि वह अपने परिवार और पड़ोसियों के साथ प्रसाद बांटने के लिए लड्डू लेकर आई थी, तभी उन्हें लड्डू में कागज में लिपटी तंबाकू मिली। उन्होंने कहा, कि प्रसाद को पवित्र माना जाता है और इस तरह की चीज मिलना दु:खी करने जैसा है।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...