HomeUncategorizedहाय रे महंगाई! तेजी से बढ़ रहे सरसों तेल के दाम, किसानों...

हाय रे महंगाई! तेजी से बढ़ रहे सरसों तेल के दाम, किसानों के चेहरे पर मुस्कान तो आम आदमी के छूट रहे पसीने

Published on

spot_img

The price of mustard oil is increasing rapidly: इस समय सरसों की कीमतों में लगातार भारी बढ़ोतरी हो रही है। जिसके कारण लोगों को सरसों के तेल खरीदने में पसीने छूट रहे हैं। वहीं लगातार सरसों तेल की कीमत में बढ़ोतरी होने से किसानों को बड़ा लाभ हो रहा है।

जिन किसानों ने अभी तक अपनी सरसों नहीं बेची थी, वे अब ऊंची कीमतों पर बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। कई मंडियों में किसान अपनी सरसों न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से भी अधिक दरों पर बेच रहे हैं, जिससे उन्हें बड़ा लाभ मिल रहा है।

400 रुपये प्रति क्विंटल का उछाल

गौरतलब है कि अगस्त से पहले सरसों की कीमतें काफी कम थीं, लेकिन उसके बाद किसानों को सरसों के भाव में अच्छी बढ़त देखने को मिली है।

आज देशभर की कई मंडियों में सरसों के दामों में लगभग 400 रुपये प्रति क्विंटल का उछाल देखा गया है। अब किसानों को सरसों की कीमतें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कहीं अधिक मिल रही हैं, जिससे उनके लिए अच्छी कमाई का अवसर बन गया है।

देशभर की कई मंडियों में सरसों के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से ऊपर निकल गए हैं। कई मंडियों में सरसों के भाव 6000 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक हो चुके हैं, जबकि सरकार ने इस साल MSP 5650 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था।

हालांकि, इस बार का MSP पिछले साल की तुलना में अधिक है, लेकिन जो किसान अपनी सरसों को स्टॉक करके रखे हुए थे, वे अब इन ऊंचे दामों का फायदा उठा रहे हैं।

क्यों बढ़ रही है सरसों तेल की कीमत

सरसों के दामों में गिरावट का मुख्य कारण इस बार कम समर्थन मूल्य और विदेशी बाजार से सस्ते खाद्य तेल का आयात माना जा रहा है। इसके चलते व्यापारियों को सरसों का तेल महंगा पड़ रहा है।

हालिया तेजी से पहले, देशभर की कई मंडियों में 42 प्रतिशत तेल की गुणवत्ता वाली सरसों की कीमतें लगभग 5110 रुपये प्रति क्विंटल थीं, जो अब कई स्थानों पर 6000 रुपये प्रति क्विंटल से भी अधिक हो गई हैं।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...