Indian Railway : रांची से चलने वाली कई ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव, रेलमंडल ने जारी की सूची

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title

रांची: Indian Railway Time Tbale Change एक अक्तूबर से रांची रेलमंडल से प्रस्थान करने वाली और आने वाली एक ट्रेन के समय में बदलाव होगा। धनबाद में भी इसके अलावा कई ट्रेनों की संख्या में बदलाव होना है। इसको लेकर रांची रेलमंडल दक्षिण-पूर्व रेलवे ने सूची जारी कर दी है।

गोरखपुर-हटिया ट्रेन संख्या 05028 स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से सुबह 7:25 बजे के बजाय सुबह 7:20 बजे प्रस्थान करेगी।

बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर ट्रेन संख्या अब 08695, रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन संख्या 08696 होगी।

हटिया-राउरकेला पैसेंजर की ट्रेन संख्या 08149 और राउरकेला-हटिया पैसेंजर ट्रेन संख्या 08150 होगी।

Indain Railway: Changes in timings of many trains running from Ranchi, Railway Board released the list

- Advertisement -
sikkim-ad

हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन संख्या 08196 और टाटानगर-हटिया पैसेंजर ट्रेन संख्या 08195 होगी।

इसके अलावा लोहरदगा-रांची पैसेंजर ट्रेन संख्या 08688, रांची-लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन संख्या 08687 होगी।

रांची-टोरी पैसेंजर ट्रेन संख्या 08689 व टोरी-रांची-पैसेंजर ट्रेन संख्या 08690 होगी।

रांची-लोहरदगा-रांची पैंसेजर ट्रेन संख्या 08691 और 08692, 08693, 08694 रहेगी।

Indain Railway: Changes in timings of many trains running from Ranchi, Railway Board released the list

गया इंटरसिटी का गोमो में व्यापक रूप से समय परिवर्तित किया गया ह

एक अक्तूबर से डेहरी ऑन सोन-धनबाद-गया इंटरसिटी डेहरी से चल कर रात 9:44 बजे के बजाय रात 9:19 बजे ही तेतुलमारी पहुंच जाएगी।

लेकिन तेतुलमारी से धनबाद पहुंचने में ट्रेन एक घंटे लेगी और रात 10:20 बजे धनबाद पहुंचेगी। अभी इंटरसिटी का धनबाद पहुंचने का समय रात 10:25 बजे निर्धारित है। गया इंटरसिटी का गोमो में व्यापक रूप से समय परिवर्तित किया गया है।

आनंदविहार-हटिया स्पेशल ट्रेन एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक रद्द रहेगी

जाड़े के मौसम में कोहरे के कारण हटिया और आनंद विहार तक जाने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।

इसमें ट्रेन संख्या 02583 हटिया-आनंद विहार टर्मिनल त्रि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दो दिसंबर से 30 दिसंबर तक हटिया से रद्द रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 02584 आनंदविहार-हटिया स्पेशल ट्रेन एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक रद्द रहेगी।

Share This Article