Latest Newsझारखंडप्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व में भारत का बढ़ा सम्मान: दीपक प्रकाश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व में भारत का बढ़ा सम्मान: दीपक प्रकाश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: महा जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को कांके विधानसभा (Kanke Assembly) क्षेत्र अंतर्गत पिठौरिया (Pithoria) मैदान में विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन (Assembly Level United Front Conference) आयोजित हुआ।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल उपलब्धियों की दृष्टि से बेमिसाल रहे हैं।

गरीब कल्याण,सेवा और सुशासन की योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए भारत का सांस्कृतिक गौरव पुनर्स्थापित हुआ है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है।

7 मोर्चों के कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरवशाली क्षण

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार (Modi Government) के नौ साल सर्व व्यापी सर्व समावेशी और सर्व स्पर्शी विकास के रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी 7 मोर्चों के कार्यकर्ताओं के लिए भी यह गौरवशाली क्षण है।

क्योंकि, मोदी सरकार ने सभी क्षेत्र के लिए कल्याणकारी योजनाओं को केवल प्रारंभ ही नही किया, बल्कि धरातल पर तेज गति से उतारा।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता इस बात को अवश्य बताएं कैसे मोदी सरकार ने दलित वंचित समाज के लिए योजनाएं लागू की।

बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर से जुड़े पंच तीर्थ को विकसित किया

आज जनधन खाता हो या शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना हो, गरीब कल्याण अन्न योजना या आयुष्मान योजना सभी में दलित समाज के लोग शत प्रतिशत लाभान्वित हो रहे।

कार्यकर्ता बताएं कैसे मोदी सरकार ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर (Baba Saheb Bhimrao Ambedkar) से जुड़े पंच तीर्थ को विकसित किया।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा भी कल्याणकारी योजनाओं के साथ कैसे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित किया, एक सामान्य परिवार से जुड़ी जनजाति महिला को राष्ट्रपति पद पर आसीन कराकर विश्व में समाज को महिमा मंडित किया यह बताने की आवश्यकता है।

BJP को भारत की जनशक्ति पर भरोसा

उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा भी उपलब्धियों से भरा है।

किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, यूरिया, MSP, भूमि का डिजिटल मैपिंग जैसे अनेक कार्य किसानों के लिए मोदी सरकार ने शुरू किए।

उन्होंने कहा कि BJP को भारत की जनशक्ति पर भरोसा है।

2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 सीटें जनता BJP और NDA के खाते में देकर मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार तीसरी बार बनाएगी।

सम्मेलन को विधायक समरी लाल एवम जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने भी संबोधित किया।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...