रांची से दिल्ली जाने वाली IndiGo फ्लाइट ने 3 घंटे देरी से भरी उड़ान, यात्रियों में आक्रोश

बताते चले रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट अपने तय समयानुसार रविवार की रात 8:40 में उड़ान भरने वाली थी लेकिन तकनीकी खराबी के कारण विमान ने देर रात उड़ान भरी।

Digital News
1 Min Read

IndiGo flight delayed: रांची से दिल्ली जाने वाली IndiGo flight ने कल यानी रविवार को 3 घंटे देरी से उड़ान भरी।

बताया जा रहा है कि किसी तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को उड़ान भरने में विलंब हुआ। वहीं विमान के 3 घंटे विलंब होने पर यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बताते चले रांची से दिल्ली जाने वाली IndiGo Flight अपने तय समयानुसार रविवार की रात 8:40 में उड़ान भरने वाली थी लेकिन तकनीकी खराबी के कारण विमान ने देर रात उड़ान भरी।

इस दौरान करीब दो घंटे तक यात्री विमान में ही बैठे रहे। रात 11 बजकर 20 मिनट पर यात्रियों को विमान से उतरने को कहा गया। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई और इसी कारण यात्रियों में नाराजगी भी देखी गई।

Share This Article