Latest Newsविदेशनाटो के देशों से अमेरिका ने किया औद्योगिक आधार को मजबूत करने...

नाटो के देशों से अमेरिका ने किया औद्योगिक आधार को मजबूत करने का आह्वान, अब…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

America Calls upon NATO Countries: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने रूस के तेजी से रक्षा उत्पादन बढ़ाने के मद्देनजर उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO ) के सदस्य देशों से बुधवार को अपने औद्योगिक आधार को मजबूत करने का आह्वान किया।

बाइडन ने वाशिंगटन में नाटो शिखर सम्मेलन (NATO Summit) के एक सत्र के दौरान कहा कि नाटो देशों ने दो साल पहले अपनी प्रतिरोधक क्षमता और रक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाने का फैसला किया था।

नाटो के देशों से अमेरिका ने किया औद्योगिक आधार को मजबूत करने का आह्वान, अब… America calls upon NATO countries to strengthen their industrial base, now…

उन्होंने कहा, ”आज हमें खुद से यह सवाल करना होगा कि आगे क्या? हम अपनी ढाल को कैसे मजबूत बना सकते हैं? इसका एक जवाब यह है कि हमें अपने औद्योगिक आधार को मजबूत करना होगा।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ”इस समय रूस तेजी से अपने रक्षा उत्पादन में बढ़ोतरी कर रहा है। वह हथियारों, वाहनों और युद्ध सामग्री का उत्पादन तेजी से बढ़ा रहा है। रूस चीन, उत्तर कोरिया और ईरान की मदद से अपनी रक्षा क्षमता को और मजबूत कर रहा है। जहां तक मेरा विचार है, हमारे संगठन को भी ऐसी स्थिति में पीछे नहीं रहना चाहिए।”

नाटो के देशों से अमेरिका ने किया औद्योगिक आधार को मजबूत करने का आह्वान, अब… America calls upon NATO countries to strengthen their industrial base, now…

बाइडन ने कहा, ”मुझे बहुत खुशी है कि आज नाटो के सभी सदस्य हमारे औद्योगिक आधार और औद्योगिक क्षमता का विस्तार करने का संकल्प ले रहे हैं। यह सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक जरूरी कदम है। ऐसा पहली बार हुआ है कि नाटो का हर सदस्य देश अपने यहां रक्षा उत्पादन को और बढ़ाने का संकल्प ले रहा है।”

उन्होंने कहा, ”इसका मतलब है कि एक संगठन के तौर पर हम अधिक नवीन और प्रतिस्पर्धी बनेंगे। हम अधिक महत्वपूर्ण रक्षा उपकरणों का तेजी से निर्माण कर सकते हैं।”

spot_img

Latest articles

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

रांची : प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों का एक...

मॉरीशस के अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी डॉ. पूनम

रांची : मॉरीशस में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड की...

पटना में होगा ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का शुभारंभ, युवा उद्यमियों को मिलेगा नया मंच

पटना : बिहार के युवा उद्यमियों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए एक...

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

खबरें और भी हैं...