चांसलर कार्ल नेहमर ने PM मोदी के साथ ली सेल्फी

भारत के साथ यूरोप भी संबंध बनाने के लिए कितना उत्सुक है, ये वहां से आई तस्वीरों से साफ होता है। 40 साल बाद ये पहला मौका था जब भारतीय प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया की धरती पर उतरा था।

Central Desk

Chancellor Karl Nehmer took selfie with PM Modi: भारत के मित्र देश रूस में ग्रैंड वेलकम के बाद अब बारी यूरोप में डंका बजाने की थी। भारत एकमात्र ऐसा देश है, जो पश्चिम और रूस के बीच Center of Attraction बनकर खड़ा हुआ है।

Image

भारत के साथ यूरोप भी संबंध बनाने के लिए कितना उत्सुक है, ये वहां से आई तस्वीरों से साफ होता है। 40 साल बाद ये पहला मौका था जब भारतीय प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया की धरती पर उतरा था।

Image

ऑस्ट्रिया (Austria) में ग्रैंड वेलकम देखकर साफ अंदाजा लग सकता है कि मोदी के चर्चें दुनियाभर में हैं। तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में एक ही बार में PM मोदी ने यूरोप और रूस का दौरा कर दुनिया को सीधा संकेत दे दिया है कि किसी एक पक्ष की तरफ भारत का झुकाव नहीं है।

Image

रूस के दौरे की निंदा करने वाली पश्चिमी मीडिया अब यूरोप के दौरे को कवर करने के लिए भी मजबूर है। Austria पहुंचने के साथ ही PM मोदी की आवभगत देखकर सभी हैरान रह गए। ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री Alexander Schellenberg ने हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया।

Image

वियना में मोदी ने भारतीय प्रवासियों के साथ मुलाकात की। इसके साथ ही ऑस्ट्रिया पहुंचे PM मोदी से वहां के चांसलर कार्ल नेहमर ने मुलाकात की। इतना ही नहीं नेहमर ने PM मोदी के साथ सेल्फी भी ली। Selfie Post कर उन्होंने लिखा कि PM मोदी वियना में आपका स्वागत है। ऑस्ट्रिया और भारत साझेदार हैं। मैं आपकी यात्रा के दौरान हमारे राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूं।