Latest Newsविदेशलाहौर की रहने वाली जेनिथ इरफान बनी पाकिस्‍तान की पहली बाइकर

लाहौर की रहने वाली जेनिथ इरफान बनी पाकिस्‍तान की पहली बाइकर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Lahore Resident Zenith Irfan becomes Pakistan’s first Biker: लाहौर की रहने वाली जेनिथ इरफान पाकिस्‍तान की पहली मोटर बाइकर बन गई हैं, जिसने अकेले बाइक से पूरा पाकिस्‍तान नाप दिया। 29 साल की जीनत इरफान कई सालों से अकेले ही बाइक पर ट्रेवल करती हैं।

उनकी जिंदगी पर ‘Motorcycle Girl’ नाम से फिल्म भी बन चुकी है।

जीनत 12 साल की उम्र से बाइक चला रही हैं। देशभर में उन्‍होंने अकेले सफर किया। तूफानों के बीच से गुजरीं। बारिश हो या तेज हवा, वो चलती गईं। जब वो सिर्फ 20 साल की थीं, तो बाइक पर अकेले ही नॉर्दर्न पाकिस्तान नाप दिया था।

पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्मीर का ट्रिप भी Bike से पूरा किया। आज लोग उनके जज्‍बे को सलाम करते हैं। जीनत का जन्‍म UAE के शारजाह में हुआ था, लेकिन 12 साल की उम्र से ही वो पाकिस्‍तान में रह रही हैं। ब्लैक और ग्रे राइडिंग जैकेट में जब बाइक लेकर जीनत सड़कों पर निकलती हैं, तो लोग उन्‍हें देखकर खुश हो जाते हैं।

उनकी तारीफ करते नहीं थकते। जीनत बताती हैं कि उनके पिता का सपना था कि बाइक पर वर्ल्‍ड टूर करें। उनकी ख्‍वाहिश को पूरा करने के लिए उन्‍होंने होंडा-125, सीडी-70 और Suzuki GS-150 से सफर किया। उन जगहों पर भी गईं, जहां जाना लड़कियों के लिए सुरक्ष‍ित नहीं माना जाता।

जेनिथ ने फेसबुक पर नदी पार करते हुए, कबीलाइयों के साथ और ट्रक ड्राइवर्स के साथ फोटोज शेयर किए हैं, जिसे हजारों लाइक्‍स मिले हैं। जीनत Social Media पर अपनी ट्रैवल स्‍टोरी शेयर करती रहती हैं।

उनके जुनून ने जल्द ही जेनिथ को राष्ट्रीय स्टार बना दिया है। जेनिथ ने कहा, मेरी मां काफी लिबरल हैं। उनसे ही मुझे ये ताकत मिली। मैं उस वक्‍त से Bike चला रही हूं, जब पाकिस्‍तान में लड़कियों को पर्दे में रखा जाता था। लेकिन मेरे इस जुनून ने कई लोगों की सोच बदल डाली।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...