रूस-यूक्रेन युद्ध विराम के लिए मोदी की बड़ी पहल, मॉस्को जाएंगे अजीत डोभाल

PM मोदी ही नहीं रूस और Ukraine भी इस बात को मानते हैं कि भारत इस युद्ध को कूटनीतिक तरीके से समाप्त करवा सकता है। जेलेंस्की ने हाल ही में इसकी बात दोहराई थी।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Modi’s big initiative for Russia-Ukraine ceasefire: PM मोदी ही नहीं रूस और Ukraine भी इस बात को मानते हैं कि भारत इस युद्ध को कूटनीतिक तरीके से समाप्त करवा सकता है। जेलेंस्की ने हाल ही में इसकी बात दोहराई थी।

PM ने दोनों देशों का अलग-अलग समय में दौरा किया था। अब खबर आ रही है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल रूस युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान पर चर्चा के लिए मॉस्को जाएंगे।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति पुतिन (Putin) ने हाल ही में कहा था कि वे शांति के खिलाफ नहीं हैं। वह संघर्ष को समाप्त करने के लिए ब्राजील, चीन और भारत को संभावित मध्यस्थ के रूप में देखते हैं। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी यही बात कही थी।

उन्होंने भारत को संभावित वार्ताकार के रूप में समर्थन दिया था। रूस और यूक्रेन की अपनी यात्राओं के बाद पीएम मोदी ने यूक्रेन में शांति प्रयासों पर चर्चा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति Joe biden के साथ भी टेलीफोन पर बातचीत की।

रिपोर्ट में डोभाल की यात्रा की बात कही है। PM मोदी दोनों देशों का दौरा करके शांति प्रयासों में सबसे आगे रहे हैं। जुलाई में रूस की अपनी यात्रा के दौरान PM मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपना संदेश दोहराया कि यह युद्ध का युग नहीं है।

हाल ही में उन्होंने कीव का दौरा किया और राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। PM मोदी ने 27 अगस्त को राष्ट्रपति पुतिन के साथ टेलीफोन पर भी बातचीत की।

सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं ने इस कॉल के दौरान चर्चा की कि भारत यूक्रेन में स्थायी शांति लाने के विचारों पर चर्चा करने के लिए अपने NSA डोभाल को मॉस्को भेजेगा।

Share This Article