Homeझारखंडगोल्फ कोर्स पर वापसी कर अच्छा लग रहा है : कपिल देव

गोल्फ कोर्स पर वापसी कर अच्छा लग रहा है : कपिल देव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भारत को पहला क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव बीमारी से ठीक हो गए हैं और उन्होंने गोल्फ कोर्स पर वापसी भी कर ली है।

कपिल ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया जिसमें वह दिल्ली गोल्फ कोर्स में अपने दोस्तों के साथ गोल्फ खेलते दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में 61 साल के कपिल ने कहा, गोल्फ कोर्स और क्रिकेट मैदान पर वापसी करते हुए कितना अच्छा लगता है इस बात को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

गोल्फ कोर्स पर वापसी करना, दोस्तों के साथ खेलना, लुत्फ लेना शानदार है। यही जिंदगी है।

कपिल ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, गोल्फ कोर्स पर वापसी करते हुए अच्छा लग रहा है।

कपिल को पिछले महीने दिल का दौरा पड़ा था और इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।

कपिल की कप्तानी में ही भारत ने 1983 में पहली बार विश्व कप जीता था। इस ऐतिहासिक जीत पर एक फिल्म भी बन रही है जिसमें रनवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...