रांची में BJP के बेहद करीबी दो बड़े ठेकेदारों के दर्जनभर ठिकानों पर IT की रेड, टीम में 50 से ज्यादा अफसर और स्टाफ्स

News Aroma Media
2 Min Read

रांची: राजधानी के दो बड़े ठेकेदारों के दर्जन भर ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट IT की एक साथ छापेमारी से हड़कंप मच गया है।

यह छापेमारी विजेता कंस्ट्रक्शन के ओनर पंचम सिंह और उनके भाई आरआरडीए के पूर्व अध्यक्ष सह बीजेपी नेता परमा सिंह के आवास पर हुई है।

आईटी की टीम रांची के मोरहाबादी स्थित पंचम सिंह के आवास और विजेता कंस्ट्रक्शन के कार्यालय पर छापेमारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम मंगलवार सुबह-सुबह उनके आवास पर पहुंची है और आय-व्यय से जुड़े दस्तावेज को खंगाल रही है।

Image result for Income Tax raid

- Advertisement -
sikkim-ad

रिश्तेदारों के घर भी एक साथ दबिश

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी उनके एक दर्जन ठिकानों पर एक साथ की जा रही है।

इसमें दोनों के आवास, कार्यालय के साथ ही विभिन्न रिश्तेदारों के घर भी आइटी की छापेमारी चल रही है। सभी जगहों पर एक साथ दबिश दी गयी है।

लोकल पुलिस की भी ली जा रही हेल्प

इनकम टैक्स की छापेमारी टीम में 50 से अधिक अधिकारी व कर्मी शामिल हैं। स्थानीय पुलिस की भी मदद ली जा रही है।

रांची स्थित मोरहाबादी में विजेता कंस्ट्रक्शन, पंचम सिंह मोरहाबादी स्थित आवास, परमा सिंह के आवास समेत अन्य जगहों पर छापेमारी चल रही है।

बीजेपी के बेहद करीबी हैं दोनों ठेकेदार भाई

परमा सिंह जहां बीजेपी के सक्रिय नेता हैं। वहीं पंचम सिंह को भी पार्टी का करीबी बताया जाता है।

रघुवर दास सरकार में बीजेपी परमा सिंह को रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) का अध्यक्ष भी बनाया गया था।

Share This Article