दुमका में झारखंड आंदोलनकारी सेनानी संगठन ने की बैठक

News Aroma Media
1 Min Read

दुमका: झारखंड आंदोलनकारी सेनानी संगठन की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नंद लाल सोरेन ने की।

सदन में झारखंड आंदोलनकारियों के मांगे के विरोध में वर्तमान सरकार के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम के द्वारा सदन में जो बयान दिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड आंदोलनकारियों का मुख्य मांगे को सरकार से मनवाने के लिए फिर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

श्रद्धांजलि सभा दुमका पॉपुलर क्लब में आयोजित होगी

इससे झारखंड के आंदोलनकारी काफी मर्माहत है। यूपीए घटक दल कांग्रेस की मंशा साफ प्रतीत होती है कि आंदोलनकारियों के प्रति सहानुभूति नहीं है। यह उनके बयान से साबित होता है।

नंद लाल सोरेन ने बताया कि संगठन के द्वारा आगामी 12 अप्रैल को श्रद्धांजलि सभा दुमका पॉपुलर क्लब में आयोजित होगी।

- Advertisement -
sikkim-ad

इसमें मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारी संगठन के टाईगर स्व शिवलाल टुडू, स्व विजय कुमार चौधरी, स्व मलय दास, स्व श्यामलाल बास्की, स्व चंद्र देव मंडल एवं जामताड़ा जिला के स्व बाबूलाल सोरेन का भी श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा।

Share This Article