JAC ने जारी किया 8वीं बोर्ड का रिजल्ट, लगभग 95% बच्चे पास, कोडरमा अव्वल…

पासिंग परसेंटेज 97.77 प्रतिशत है। चौथे नंबर पर चतरा जिला है। 22480 बच्चे रजिस्ट्रेशन कराए। 21679 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए

News Aroma Media
2 Min Read

रांची: शनिवार की शाम को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 8वीं बोर्ड का रिजल्ट (8th Board Result) JAC अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार महतो ने जारी कर दिया।

8वीं बोर्ड में भी कोडरमा जिला अव्वल रहा। इस परीक्षा में 562564 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन (Registration) कराया था। इसमें 543164 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए।

515688 बच्चे पास हुए हैं। 26298 स्टूडेंट्स पास नहीं कर सके हैं। आठवीं की परीक्षा का परिणाम 94.94 फीसदी रहा है।JAC ने जारी किया 8वीं बोर्ड का रिजल्ट, लगभग 95% बच्चे पास, कोडरमा अव्वल… JAC released 8th board result, almost 95% children passed, Koderma topped…

बेहतर करने वाले ये जिले

बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में कोडरमा (Koderma) के बाद हजारीबाग (Hazaribagh), गोड्‌डा, चतरा और पलामू शामिल हैं।

कोडरमा से 15510 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 15186 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। 14920 बच्चों ने परीक्षा पास की।

- Advertisement -
sikkim-ad

कुल रिजल्ट 98.25 प्रतिशत रहा। इसी तरह हजारीबाग जिले से 29822 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 29342 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए।

287005 बच्चे पास हुए। कुल रिजल्ट 97.83 प्रतिशत रहा। गोड्डा से 24687 बच्चे रजिस्ट्रेशन कराए। 23632 परीक्षा में बैठे। 23104 पास हुए।

पासिंग परसेंटेज 97.77 प्रतिशत है। चौथे नंबर पर चतरा जिला है। 22480 बच्चे रजिस्ट्रेशन कराए। 21679 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए।

21077 बच्चे पास हुए। चतरा में 97.22 फीसदी पास हुए। पांचवें नंबर पर पलामू जिला रहा, जहां 38860 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया।

3784 परीक्षा में शामिल हुए। 3632 बच्चे परीक्षा पास किए। पलामू का 96.95 प्रतिशत रिजल्ट रहा।JAC ने जारी किया 8वीं बोर्ड का रिजल्ट, लगभग 95% बच्चे पास, कोडरमा अव्वल… JAC released 8th board result, almost 95% children passed, Koderma topped…

कितना प्रतिशत किस जिले का रिजल्ट

सरायकेला खरसावां : 96.88

गिरिडीह : 96.24

रांची : 96.15

गढ़वा : 96.14

धनबाद : 95.99

रामगढ़ : 95.89

बोकारो : 94.86

दुमका : 94.72

पूर्वी सिंहभूम : 94.35

देवघर : 93.46

सिमडेगा : 92.92

जामताड़ा : 92.24

वेस्ट सिंहभूम : 92.14

साहिबगंज : 92.07

TAGGED:
Share This Article